Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Live Updates: सीवर सफाई के दौरान दो कर्मियों की मौत,जिम्मेदारों पर दर्ज होगी एफआईआर


UP News Live Updates: सीवर सफाई के दौरान दो कर्मियों की मौत,जिम्मेदारों पर दर्ज होगी एफआईआर

लखनऊ। सीवर सफाई (Sewer Cleaning) के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत हो गयी। इस मामले के महापौर संयुक्ता भाटिया ने दुख जताते हुए कार्यदायी संस्था स्वेज को मृतक कर्मियों के परिवारजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए है। वही घटना के जाँच के आदेश नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को दिए है। सेफ्टी इक्विपमेंट न देने के जिम्मेदार पर एफआईआरदर्ज करने के निर्देश दिए है।

Read also: यूपी में सीवर टैंक की सफाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/UP-News-Live-Updates-4.mp4

राजधानी के सहादतगंज में सीवर सफाई के दौरान कार्यदायी संस्था स्वेज इंडिया के 4 सफाई कर्मी हताहत हो गए जिसमें दो सफाई कर्मियों की मौत हो गयी है। इस पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने गहरा दुख प्रकट करते हुए घटना के जाँच के आदेश नगर आयुक्त अजय द्विवेदी को दिए है। इसी के साथ हादसे का शिकार सफाई कर्मियों के परिजनों को स्वेज इंडिया द्वारा मुआवजा दिए जाने के भी निर्देश महापौर ने दिए है।

Image Credit: Naeem

महापौर ने नगर आयुक्त और स्वेज इण्डिया के महाप्रबंधक राजेश मथपाल, जलकल विभाग के महाप्रबंधक एसके वर्मा से घटना की रिपोर्ट तलब की है। बिना सेफेटी इक्विपमेंट के सफाई कर्मचारियों को सीवर मेनहोल के कार्य हेतु जाने देने वाले जिम्मेदार अधिकारी पर जांच कर एफआईआर दर्ज कराने के लिये भी कहा है।

Image Credit: Naeem

Read also: रायबरेली में सीवर लाइन में जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत

महापौर ने कहा कि भविष्य में नाला सफाई एवं सीवर सफाई में लगे समस्त कर्मियों को सेफ्टी इक्विपमेंट के साथ ही सफाई करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश भी नगर आयुक्त को दिए है। ज्ञात हो कि सीवर सफाई हेतु विगत 2 वर्ष पहले स्वेज इण्डिया को शहर भर का कार्य आवण्टित किया गया था।

Exit mobile version