Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Live Updates: आरएसएस प्रचारक पहुंचे एएमयू वीसी के बेटे के वलीमा में, कश्मीर फाइल्स और भारत-पाकिस्तान बंटवारे दिया बयान


UP News Live Updates: आरएसएस प्रचारक पहुंचे एएमयू वीसी के बेटे के वलीमा में, कश्मीर फाइल्स और भारत-पाकिस्तान बंटवारे दिया बयान

अलीगढ़। आरएसएस प्रचारक व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार एक निजी होटल में मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक की। इंद्रेश कुमार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) के वीसी तारिक मंसूर के बेटे के वलीमे में शिरकत करने के लिए अलीगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने कश्मीर फाइल्स फिल्म (Film Kashmir Files) को लेकर बड़ा बयान दिया तो वही निर्मला सीतारमण के आरोप पर कहा कि अंग्रेज पूरी कोशिश में था कि हिंदुस्तान को बांटा जाए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों को पंडित नेहरू और कांग्रेस के साथ मोहम्मद अली जिन्ना और मुस्लिम लीग ऐसे मिलें, जिन दोनों के आधार पर देश में लड़ाइयां पैदा करते उन्होंने हिंदुस्तान का बंटवारा कर दिया। जबकि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत रक्तपात पूर्ण व अमानवीय था। उस बंटवारे के बाद जब पाकिस्तान में नारा लगाया कि हंस कर लिया पाकिस्तान लड़ कर लेंगे हिंदुस्तान तो ऐसे सारे समय में हमला हुआ। हमले मैं बाद में पंडित नेहरू ने एक तरफा युद्धविराम करके हजारों किलोमीटर पीओके के रूप में पाकिस्तान को दे दिया और उसको इंटरनेशनलाइज करके वहां ले गये। यह एक ऐसी गलती थी जिसके कारण कश्मीर तो जन्नत था वह नासूर बन गया।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/UP-News-Live-Updates-Hindi.mp4

Read also: The Kashmir Files: मेरे पास 40 हजार लोगों के परिवार का विडियो है- विवेक अग्निहोत्री

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/UP-News-Live-Updates-3.mp4

आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जो विश्व के जितने भी वैरायटी है उनको स्वीकार भी करता है और उनका सम्मान भी करता है। क्योंकि भारत एक सर्वमासी देश है। केवल इस देश में जाति और धर्म के लोग ही नहीं रहते बल्कि देश दुनिया के भी अलग-अलग जाति धर्म के लोग यहां रहते हैं। भारत ही एकमात्र देश है जो सब धर्मों को जातियों को दलों को भी स्वीकार करता है और यह कहता है कि सब का सम्मान करो। इसलिए भारत हमें जोड़ता है। चाहे हम अलग अलग जाति, मजहब, दल के लोग है।

Exit mobile version