UP News Live Updates: 24 को विधायक दल की बैठक,मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण साधने की कोशिश

पॉलिटिक्सUP News Live Updates: 24 को विधायक दल की बैठक,मंत्रिमंडल में जातीय...

Date:


UP News Live Updates: 24 को विधायक दल की बैठक,मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण साधने की कोशिश

मेरठ। आगामी 24 मार्च को लखनऊ में विधायक दल की बैठक होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले होनी है। जिसमें योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को विधायक दल का नेता चुने जाने की औपचारिक कार्रवाई पूरी होगी। इस बार भाजपा मंत्रिमंडल में महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी देने की बात कर रही है। इसपे पहले की भाजपा सरकार में अच्छा काम करने वाले मंत्रियों को भी नया दायित्व सौंपा जाएगा। वहीं इस नए मंत्रिमंडल गठन में भाजपा जातीय समीकरण साधने के साथ ही क्षेत्रीय संतुलन को भी महत्व देने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों की माने तो इस बार मंत्रिमंडल में उन्हीं चेहरों को जगह मिलेगी। जो पार्टी के मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ लेकर मजबूती से चलेंगे।

Read also: मुख्यमंत्री योगी ने किया एबीवीपी ध्येय यात्रा पुस्तक का अग्रिम पंजीयन

भाजपा को विस चुनाव में जिस तरह से हर जात और वर्ग के अलावा क्षेत्रीय लोगों का वोट मिला है, उसने इस बार सरकार की चुनौतियों को और बढ़ाया है। योगी के कंधों पर इस बार उम्मीदों का बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसको कम करने की शुरुआत मंत्रिमंडल के गठन से ही होगी। बता दें कि अब भाजपा का अगला मिशन 2024 का लोकसभा चुनाव है। इसी को लेकर भाजपा अपनी पूरी तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हर क्षेत्र और जाति-वर्ग के बीच संतुलन बनाए की कोशिश सरकार और संगठन दोनों की होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related