Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Live Updates: मुख्यमंत्री ने तय किया 100 दिन लक्ष्य,मंत्रियों और अधिकारियों को मिला रोडमैप


UP News Live Updates: मुख्यमंत्री ने तय किया 100 दिन लक्ष्य,मंत्रियों और अधिकारियों को मिला रोडमैप

लखनऊ। अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू दौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मंत्रियों और अधिकारियों के लिए 100 दिन का लक्ष्य तय कर दिया है। इस लक्ष्य के अनुसार ही मंत्रियों और अधिकारियों को रोड मैप भी मिल गया है। मुख्यमंत्री ने सभी मातहतों को आगाह कर दिया है कि भाजपा सरकार अपने तय रोडमैप पर चलेगी। इसके लिए पहले सौ दिन का लक्ष्य तय किया है। मंत्रियों ने अपने विभागों के लिए सौ दिन की कार्ययोजना बनवाई है। आज मंगलवार से मुख्यमंत्री विभागवार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देख समीक्षा करेंगे। जो जरूरी बिंदु होंगे उनको इस कार्ययोजना में शामिल कराकर मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाएगा।

Read also: School Chalo Abhiyan: मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

मंत्रिपरिषद गठन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के अलावा सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए कि वो सौ दिन फिर छह माह और एक साल के हिसाब से पांच साल की पूरी कार्ययोजना तैयार कर लें। इसके साथ सभी मंत्री अपने विभाग की सौ दिन की कार्ययोजना बनाएं। मंत्रियों और अधिकारियों ने अपनी कार्ययोजना को तैयार कर लिया है। अब मुख्यमंत्री योगी स्वयं ही प्रत्येक विभाग की कार्ययोजना को देखेंगे। सीएम योगी कार्ययोजना की समीक्षा केे साथ ही अगले सौ दिन के लिए काम निर्धारित करेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी कार्ययोजना के माध्यम से ही सौ दिन के लिए मंत्री और अधिकारियों का लक्ष्य तय करेंगे।

Exit mobile version