Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Live Updates: शपथ ग्रहण से पूर्व गरजा बाबा का बुलडोजर, अवैध बैंकेट हॉल जमीदोज


UP News Live Updates: शपथ ग्रहण से पूर्व गरजा बाबा का बुलडोजर, अवैध बैंकेट हॉल जमीदोज

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले बाबा का बुलडोजर गरजना शुरू हो गया है। इसकी बानगी उस वक्त सामने आई जब वसुंधरा इलाके में नगर निगम की करीब 10 हज़ार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से बना एक बैंकट हॉल को ध्वस्त कर दिया और बैंकट हॉल संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए इस जमीन को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है।ध्वस्त किए गए बैंकट हॉल वाली जमीन की बाजार में कीमत करीब ₹85 करोड़ आंकी जा रही है। प्रहलाद गढ़ी के रहने वाले मुकेश शर्मा ने बताया कि सन 1996 में कृषि के लिए 10000 वर्ग मीटर जमीन नगर निगम से 5 साल के लिए लीज पर ली गई थी।बाद में यहां बैंकट हॉल में बदलकर किराए पर दिया गया था।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/UP-News-Live-Updates-hindi.mp4

Read also: Yogi Adityanath Government: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लखनऊ सहित प्रदेश के इस जनपदों की बदलेगी यातायात व्यवस्था


उधर इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वसुंधरा जोन के साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम की यह 10 हज़ार वर्गमीटर जमीन करीब 25 साल पहले ₹55000 प्रति वर्ष की दर से 5 साल के लिए लीज पर ली गई थी। लेकिन जिन लोगों ने इस जमीन को लीज पर लिया था।उस पर महक बैंकट हॉल के नाम से एक बैंकट हॉल बनाया और 25 साल में केवल 1 साल का ही प्लीज शुल्क जमा कराया गया।उधर नगर निगम के अधिकारी भी बदले तो यह मामला पूरी तरह दब गया।लेकिन अब गहन जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह जमीन नगर निगम की है।उन्होंने बताया कि इस जमीन को खाली कराने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किए गए।


Read also: भाजपा अगर दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीत जाए तो राजनीति छोड़ देंगे: केजरीवाल


लेकिन आरोपियों ने यह जमीन खाली करने के बजाए कहा इसका वह संपत्ति कर नगर निगम को जमा करते हैं। इसलिए यह भूमि अब उसकी है।लेकिन अब नगर निगम ने अब गंभीरता से लेते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने यहां पर बना बैंकट हाल पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है और 10 हजार वर्ग मीटर जमीन जिसकी कीमत ₹85 करोड़ है उसे नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। देर रात तक भी नगर निगम की टीम बैंकट हॉल को ध्वस्त करने में लगे रही।

Exit mobile version