Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Live Updates: नए मंत्रियो को हुआ विभाग का आवंटन ,उपमुख्यमंत्री केशव को मिले ग्राम्य विकास


UP News Live Updates: नए मंत्रियो को हुआ विभाग का आवंटन ,उपमुख्यमंत्री केशव को मिले ग्राम्य विकास

लखनऊ। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अपनी सरकार के नए मंत्रियों को विभाग का आवंटन कर दिया। विभागों का यह आवंटन गहन मंत्रणा कर शपथग्रहण के तीन दिन किया गया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग दिया गया है। जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास गृह और आवास एवं शहरी नियोजन के अलावा राज्य संपत्ति विभाग सहित 34 विभागों रखे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग के अलावा ग्रामीण अभियंत्रण और मनोरंजन कर समेत छह विभागों की जिम्मेदारी सौंपी हैं। दूसरे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य सहित कुल तीन विभाग दिए गए है।

Read also: Uttar Pradesh News Updates: विधानसभा सदन में पहली बार आमने-सामने हुए अखिलेश-योगी, नजरें नहीं मिला पाये सीएम

इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों में जिनको महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उनमें सूर्य प्रताप शाही को कृषि मंत्रालय,सुरेश कुमार खन्ना को वित्त एवं संसदीय कार्य, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण,लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास एवं चीनी मिल, मंत्री धर्मपाल सिंह को पशुधन दुग्ध विकास और अल्पसंख्यक कल्याण,बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, जयवीर सिंह को पर्यटन विभाग,भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज,जितिन प्रसाद को लोक निर्माण ,नन्द गोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास, अनिल राजभर को श्रम एवं सेवा योजना, डा.संजय निषाद को मत्स्य विभाग, मोदी के चहेते मंत्री को अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास, ऊर्जा,राकेश सचान को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्याम,योगेन्द्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा और आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Exit mobile version