Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Live Updates : विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ, अमित शाह ने भी लगाई क्लास


UP News Live Updates : विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ, अमित शाह ने भी लगाई क्लास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा के विधायकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से अपना नेता चुन लिया है।  गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के पर्यवेक्षक अमित शाह के नेतृत्व में विधायकों की बैठक बुलाई गई थी।  जिसमें औपचारिकता को निभाते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने जिस उद्देश्य से उन्हें चुना है वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। 

I
mage Credit – Naeem

Read Also : CM Yogi Oath: योगी शाम चार बजे लेंगे शपथ, जानिये क्यों चुना गया यह वक्त

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इतिहास दर्ज हुआ है। पहली बार किसी को पूर्ण बहुमत से लगातार दूसरी बार सत्ता मिली है। यह सिर्फ किस लिए हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम नहीं यूपी की जनता के लिए कार्य किया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में गृह मंत्री अमित शाह ने एक मजबूत संगठन की नींव रखी थी जिसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है। उन्होंने अमित शाह के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने पूरे देश का व्यापक दौरा किया। उनके कुशल नेतृत्व का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूत होकर आई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है उनकी पूरी कोशिश होगी कि निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए इस भरोसे को कायम रख सके। उन्होंने कहा कि साल 2017 में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मुझ पर भरोसा जताया गया तब मैं एक सांसद था। उसके पहले मुझे शासन की प्रक्रियाओं की कोई बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी क्योंकि मैं न तो कभी मंत्री रहा न किसी प्रशासनिक पद पर रहा। उन्होंने यह भी कहा कि 2017 से पहले सुशासन की कोई बात तक नहीं करता था बात करना तो दूर कोई सोचता था कोई नहीं था लेकिन यह सब आज संभव हो पाया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के काम किया है और गरीबों को योजनाओं से लाभान्वित किया है।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन दोनों की सरकारों में गरीबों के लिए कोई भी विकास परियोजनाएं नहीं थी। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में सुशासन हुआ करता था। लेकिन उसके बाद से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार बनी है और इसको कैसे मजबूत करना है इन सारे विषयों को लेकर हमें कार्य करना है। 

image Credit – Naeem

Read Also : UP News Live Updates: बीजेपी की पूर्व सांसद का खुलासा, ईवीएम के भरोसे जीती बीजेपी

पांच सालों में ऐसा काम कीजिए कि लोग याद रखें: अमित शाह

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी ने उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित किया है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ को मौका दिया है और 5 सालों में ऐसा काम कीजिए कि आपका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाए। अमित शाह ने भी समाजवादी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीति का अपराधीकरण हो गया था। यूपी की जनता इससे मुक्ति चाहती थी और 2017 में जब समय आया तो उन्होंने समाजवादी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया। अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब सरकार थी तो उद्योगपतियों का सम्मेलन दिल्ली में होता था क्योंकि लखनऊ कोई भी उद्योगपति आने को तैयार ही नहीं था। क्योंकि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी माफिया और गुंडे पुलिस के मालिक बन कर के बैठे हुए थे।

image Credit – Naeem

पीड़ितों की f.i.r. नहीं दिखाई जाती थी लेकिन 2017 के बाद यह बदलाव देखने को मिला है और आप खुद देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफियाओं की क्या स्थिति है। अमित शाह ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व मिला है और यही कारण है कि हमें हर जगह सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के कल्याण से जुड़ी हर योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया है।

Exit mobile version