Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Live Updates: सोना खरीदने वाली कंपनी में घुसकर पिस्टल के बल पर 10 लाख की लूट


UP News Live Updates: सोना खरीदने वाली कंपनी में घुसकर पिस्टल के बल पर 10 लाख की लूट

गाजियाबाद। बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी बदमाश अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। इसकी बानगी बदमाशों ने एक बार उस वक्त दी। जब थाना कवि नगर क्षेत्र के राजनगर आरडीसी में बदमाशों ने दिनदहाड़े सोना खरीदने वाली एक कंपनी के ऑफिस में घुसकर पिस्टल के बल पर 10 लाख 60 हजार रुपये की लूट की वारदात को महज 4 से 5 मिनट के अंदर ही अंजाम दे डाला।जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।फिलहाल सारे फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।पुलिस का दावा है। कि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी प्राप्त हुए हैं।जल्द ही इन बदमाशों को धर दबोचा जाएगा।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/UP-News-Live-Updates.mp4

Read also: बिहार में शादी समारोह में डांस कर लौट रही नर्तकी को बदमाशों ने मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार थाना कविनगर क्षेत्र के राजनगर आरडीसी में स्थित मकान नंबर डी-1 के निचले हिस्से में एसके ग्रुप राज ज्वेलर्स का सोना दो पैसा लो के नाम से एक कार्यालय खुला हुआ है। यह कंपनी लोगों से सोना खरीद कर पैसा देने का कार्य करती है और गुड़गांव में रहने वाले साहिल कोहली के द्वारा यह ग्रुप चलाया जा रहा है।गाजियाबाद के राजनगर में भी कुछ महीने पहले ही शुरू किया गया था।जहां पर 2 कर्मचारी ही कार्य करते हैं।इनमें से एक कर्मचारी रवि गर्ग का काम ग्राहकों अटेंड करना होता है। जब भी लकी गोयल नाम के कर्मचारी का कार्य सोने की वैल्यू निकाल कर ग्राहकों से डीलिंग करने का होता है।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/UP-News-Live-Updates-2.mp4

Read also: पटना में आरजेडी नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/UP-News-Live-Updates-1.mp4

दोनों कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने बुधवार शाम करीब 3:00 बजे दोनों ने अंदर के ऑफिस का ताला लगाया और बाहर वाले केबिन में आकर खाना खाने लगे।तभी नकाबपोश बदमाश अंदर घुसे।जिसके बाद दोनों को ही उन्होंने हथियार के बल पर ले लिया और बदमाशों ने लॉकर में रखी करीब 4 लाख 80 हज़ार की नकदी और 5 लाख 80 हज़ार का सोना लूट लिया और यह लूट बदमाशों ने महज 4 से 5 मिनट के अंदर ही कर डाली। जिसके बाद हो गए पुलिस को सूचित किया। आश्चर्य की बात है।कि इस कार्यालय के अलावा आसपास भी कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। और बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। बुधवार देर रात तक भी पुलिस इस पूरे मामले की जद्दोजहद में लगी रही और इस पूरे मामले में देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर कई एंगल पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version