Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : गलत तरीके से खड़ी हुई गाड़ी तो जाम होंगे पहिये, नगर निगम ने नया नियम बनाया

लखनऊ: राजधानी की सड़कों पर गलत तरीकों से गाड़ियों को खड़ी करके यातायात बाधित करने वालों पर नकेल कसने के लिए लखनऊ नगर निगम ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। अवैध रूप से खड़ी की गई गाड़ियों को क्रेन से उठवाने की बजाय अब हाईटेक फ़ॉर्मूला अपनाया जाएगा। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया है कि व्हील जैमर के इस्तेमाल से गलत पार्क की गई गाड़ियों पर नकेल कसी जाएगी। जहां कहीं भी जो भी गाड़ी गलत पार्क की गई है उसके पहिये में व्हील जैमर लगा दिया जाएगा जिससे पहिया जाम हो जाएगा।

Also Read : UP News : 5600 तालाबों से सुधरेगी यूपी के गांवों की तस्वीर, जानिये क्या है सरकार की प्लानिंग

जगह-जगह बनाए जायेंगे काउंटर

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया है कि शहर में अलग-अलग काउंटर बना दिए जायेंगे जिसपर चालान जमा किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि कैशलेस राशि जमा हो। ये व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी और इसकी शुरुआत हजरतगंज से होगी। दरअसल, राजधानी के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक हजरतगंज में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। कई वाहन चालक गलत गाड़ियां पार्क करके चले जाते हैं। इससे यातायात भी बाधित हो जाता है। इसलिए इसकी शुरुआत यही से की जाएगी।

Also Read : UP News : रिश्तों की कच्ची डोर तोड़ रही जिंदगी के वादे! अपनों की गिरती लाशें बया कर रही दरकतें घर की कहानी

क्रेन का भी इस्तेमाल होगा: नगर आयुक्त 

अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों को पहले क्रेन से उठाया जाता था। क्रेनों को कॉन्ट्रैक्ट पर इस्तेमाल किया जाता था। इसका एक फिक्स अमाउंट नगर निगम को मिलता था। हालांकि, अवैध क्रेनों का बोलबाला देख इसे फ़िलहाल रोक दिया गया है। अब नगर निगम व्हील जैमर का इस्तेमाल करेगा। इसमें नगर निगम का एक्सिस्टिंग स्टाफ इस्तेमाल होगा। काउंटर्स पर इलेक्ट्रॉनिक पर्ची निकलेगी और चालान की राशि का भुगतान ऑनलाइन मोड से कराया जाएगा।

‘अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों से शहर में यातायात प्रभावित होता है। पहले गलत पार्क की गई गाड़ियों को क्रेन से उठवाया जाता है। क्रेनों की शिकायतों के बाद अब लखनऊ नगर निगम व्हील जैमर का प्रयोग करेगा। गलत पार्क की गई गाड़ियों के पहियों में व्हील जैमर लगा कर ब्लॉक कर दिया जाएगा। काउंटर बनाये जायेंगे जहां चालान राशि का भुगतान ऑनलाइन मोड से कराया जाएगा।’   

                                                                                                                                                                                                                              अजय कुमार द्विवेदी , नगर आयुक्त , लखनऊ नगर निगम

Exit mobile version