गाजियाबाद। एक वकील साहब को शराब की एक बोतल आनलाइन दो लाख 90 हजार रुपये की पड़ी। मजे की बात वकील साहब को बिना शराब पिए ही ऐसा चक्कर आया कि बेचारे अभी तक झूम रहे हैं। आनलाइन शराब की बोतल मंगाना वकील साहब को बहुत भारी पड़ गया। खाते से रुपये भी उड़ गए और शराब की बोतल भी नहीं मिली।
Read also: गुरुग्राम में अवैध रूप से शराब परोसने और हुक्का के सेवन आरोप में 4 पर केस दर्ज
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके (Ghaziabad Thana Indirapuram area) में यह मामला आया है। जिसमें एक वकील को एक बोतल शराब का ऑनलाइन ऑर्डर देना महंगा पड़ गया। वकील ने ऑनलाइन शराब मंगाने के लिए गूगल से उस आनलाइन शराब मंगाने के नंबर पर फोन कर शराब का आर्डर दिया। लेकिन वे साइबर ठगों के चंगुल में फंस गए। जिसके बाद ठगों ने 13 बार में वकील के खाते से 2 लाख 90 हजार की ठगी कर डाली। पीड़ित ने इस पूरे मामले की तहरीर थाना इंदिरापुरम में दी है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पूरा मामला साइबर सेल टीम को सौंप दिया है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की पॉश सोसाइटी सँगनेरिया में रहने वाले वकील अनिरुद्ध कुमार ने शराब मंगाने के लिए गूगल से मोडिन साहब का एक नंबर सर्च किया। जिस पर उन्होंने मोडिन साहब को ऑनलाइन शराब का ऑर्डर (Online Wine Ordering) दिया और ऑर्डर की आधी रकम का वकील ने मोडिन साहब को भुगतान कर दी। लेकिन आर्डर का आधा भुगतान प्राप्त करने के बाद मोडिन साहब ने एक राज्य से दूसरे राज्य में शराब की सप्लाई के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि वह दूसरे राज्य में शराब की सप्लाई नहीं कर पाएंगे। इसी दौरान वकील के फोन पर एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया।
Read also: 25 साल उम्र से ऊपर के लोग 9 लीटर शराब, 18 लीटर बीयर रख सकते हैं : दिल्ली हाईकोर्ट
जिसमें बताया गया कि उनके आर्डर की जो रकम आ चुकी है। उसे वह वापस कर रहे हैं। कुछ देर बाद ही फिर दूसरे नंबर से एक कॉल आई। उसमें भी यही बात कही गई और इस दौरान ठगों ने 13 बार में 2 लाख 90 हजार की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली और अपने स्विच ऑफ कर दिए। उसके बाद अनिरुद्ध को समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है।इसकी शिकायत थाना इंदिरापुरम में की गई।

