Site icon Buziness Bytes Hindi

UP MLC Election 2022: आचार संहिता 15 अप्रैल तक बढ़ी,परिषद सदस्य चुनाव की तैयारी तेज


UP MLC Election 2022: आचार संहिता 15 अप्रैल तक बढ़ी,परिषद सदस्य चुनाव की तैयारी तेज

मेरठ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अब आचार संहिता को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।इसकी वजह उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद विधान परिषद सदस्य के चुनाव (UP MLC Election 2022) होना माना जा रहा है। हालांकि इन चुनावों के होने के बाद 12 अप्रैल को मतगणना भी पूरी हो जाएगी। लेकिन मतगणना के 2 दिन बाद 15 अप्रैल तक के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।

Read also: UP MLC Election 2022: विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में बहुमत के लिए होगी जंग, निकाय कोटे की 36 सीट पर होगा चुनाव

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब परिषद सदस्य के चुनाव (UP MLC Election 2022) की तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए जिले में 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन पर कुल 794 मतदाता इन बूथों पर 9 अप्रैल को पोस्टल बैलट के माध्यम से अपना मतदान करेंगे उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर इस चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है और 9 अप्रैल को चुनाव संपन्न होने के बाद इनकी मतगणना 12 अप्रैल को पूरी किए जाने की संभावना है। लेकिन फिर भी 2 दिन का और भी समय लग सकता है। इसलिए जिले में 15 अप्रैल तक आचार संहिता लागू कर दी गई है।

Read also: बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने सवर्णो पर जताया भरोसा

उन्होंने बताया कि हर तरह से इस चुनाव को निष्पक्ष और शांति पूर्वक कराए जाने के लिए सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।ताकि विधानसभा चुनाव की तरह विधान परिषद सदस्य के चुनाव भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराए जा सकें।

Exit mobile version