Site icon Buziness Bytes Hindi

UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तीन ब्राहमणों को दिया टिकट,मेरठ—गाजियाबाद सीट पर धमेंद्र पर दांव


UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तीन ब्राहमणों को दिया टिकट,मेरठ—गाजियाबाद सीट पर धमेंद्र पर दांव

एमएलसी चुनाव 2022 (UP MLC Election 2022) के लिए आज भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी। जारी की गई इस सूची में भाजपा ने तीन ब्राहमणों को टिकट दिया है। इसमें जातीय संतुलन को साधने की पूरी कोशिश की गई है। मेरठ गाजियाबाद सीट पर भाजपा ने धमेंद्र भारद्वार पर बड़ा दांव खेला है। वहीं इसके अलावा इटावा फर्रखबाद से प्रांशु दत द्विवेदी और बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी को टिकट दिया है। भाजपा ने आज प्रदेश की सभी 30 एमएलसी सीटों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। मुरादाबाद बिजनौर एमएलसी सीट से सत्यपाल सैनी को टिकट दिया है।

Read also: एमएलसी चुनाव – भाजपा ने तय किया टिकट बांटने का फॉर्मूला, चुनाव हारने वाले मंत्रियों को करना पड़ेगा इंतजार

भाजपा ने जारी की एमएलसी चुनाव 2022 (UP MLC Election 2022) के प्रत्याशियों की सूची में पहली बार मेरठ—गाजियाबाद से ब्राहमण को टिकट दिया गया है। केंदीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई सूची में रामपुर बरेली से कुंवर महाराज सिंह, बदायूं से वागीश पाठक, मुरादाबाद-बिजनौर से सत्यपाल सैनी, पीलीभीत शाहजहांपुर से डा0सुधीर गुप्ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्ता, लखनऊ—उन्नाव से रामचंद्र प्रधान, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह , सीतापुर से पवन सिंह चौहान, प्रतापगढ से हरिप्रताप सिंह, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह, , फैजाबाद से हरिओम पांडेय, गोरखपुर से सीपी चंद, देवरिया से डा0 रतन पाल सिंह, आजमगढ मऊ से अरूण कुमार यादव, बलिया से रविशंकर सिंह , गाजीपुर से चंचल सिंह, इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर, झांसी जालौन से श्रीमती रमा निरंजन , आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे, मथुरा एटा मैनपुरी से ओम प्रकाश सिंह, मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव,अलीगढ से ऋषिपाल सिंह ,बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, मेरठ गाजियाबाद से धमेंद्र भरदाज, मुजफ्फरनगर सहारनपुर से वंदान मुदित वर्मा को टिकट दिया गया है।

Exit mobile version