Site icon Buziness Bytes Hindi

गरीब कोटे से असिस्टेंट प्रोफेसर बने यूपी के मंत्री के भाई ने दिया इस्तीफ़ा


गरीब कोटे से असिस्टेंट प्रोफेसर बने यूपी के मंत्री के भाई ने दिया इस्तीफ़ा

लखनऊ: काफी हंगामे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. हाल ही में EWS कोटे के तहत अरुण द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी जिसपर बाद काफी विवाद हुआ था.

निजी कारणों से दिया इस्तीफ़ा
जानकारी के अनुसार अरुण द्विवेदी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है. जिसे कुलपति सुरेंद्र दुबे ने मंजूर भी कर लिया है. अरुण द्विवेदी की नियुक्ति सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर हुई थी.

मंत्री जी की सफाई
मंत्री के भाई की नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल खड़े होने पर मंत्री सतीश द्विवेदी ने सफाई में कहा था कि उनके भाई की अलग पहचान है. उसके पास अपना प्रमाण पत्र है, लेकिन उसके बाद भी किसी को आपत्ति हो तो वह जांच करवा सकता है.

Read also: केंद्र के नए डिजिटल कानून को व्हाट्सएप ने किया दिल्ली हाईकोर्ट में चैलेन्ज

सिफारिशी हाथ नहीं
इन तमाम विवादों के बीच अरुण द्विवेदी ने बीते शुक्रवार को अपना पद ग्रहण कर लिया था. वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र दुबे की ओर से सफाई में कहा गया था कि उनके पास नियुक्ति के सभी प्रमाण पत्र मौजूद हैं, नियुक्ति के पीछे कोई सिफारिशी हाथ नहीं है.

Exit mobile version