Site icon Buziness Bytes Hindi

UP LIVE News Updates : दवाई लेने जा रहे तीन भाई बहन को ट्रक ने कुचला,बहन सहित दो की मौत, एक की हालत नाजुक


UP LIVE News Updates : दवाई लेने जा रहे तीन भाई बहन को ट्रक ने कुचला,बहन सहित दो की मौत, एक की हालत नाजुक

अलीगढ़। थाना अकराबाद क्षेत्र के दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे स्थित गोपी कस्बे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीनों भाई-बहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों भाई—बहन ट्रक के पहियों नीचे कुचल गए। हादसे में एक भाई ओर बहन की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरे भाई की हालात नाजुक है। उसको जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दोनों मृतक भाई-बहन के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read also: छत्तीसगढ़ में दो मालगाड़ियों में टक्कर, दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

थाना अकराबाद क्षेत्र के दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे पर दो भाई अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर कस्बे में दवाई दिलवाने के लिए जा रहा थे। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों भाई-बहन को कुचल दिया। ट्रक से कुचलकर मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव लधौआ निवासी वीरपाल और उसका भाई ध्यान पाल अपनी बहन सुमन देवी को दवाई दिलवाने गोपी कस्बे जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों भाई बहन को कुचल दिया। जिसमें वीरपाल और सुमन मौके पर मौत हो गई। जबकि ध्यान पाल घायल हो गया।

Exit mobile version