Site icon Buziness Bytes Hindi

UP ITI Result 2023: SCVT ने सरकारी और निजी संस्थानों की पहली लिस्ट जारी की, ऐसे करें चेक

jl2801

UP ITI Result 2023: उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (UP SCVT) ने सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में संचालित होने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की क्रमश: 120967 सीटों और 409568 सीटों पर साल 2023—24 दाखिल के लिए चयनित छात्र-छात्राओं के आवंटित संस्थानों की पहली आवंटन सूची जारी की है। UP ITI Result 2023 आवंटन सूची को आधिकारिक वेबसाइट, scvtup.in पर देखा जा सकता है।

UP ITI Result 2023 उत्तर प्रदेश आइटीआइ एडमिशन के लिए आवेदन किए राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए ये सूची महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (UP SCVT) ने यूपी के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में संचालित होने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की चयनित किए गए छात्र-छात्राओं को आवंटित किए गए संस्थानों की पहली आवंटन सूची जारी की है। परिषद द्वारा यूपी आइटीआइ रिजल्ट 2023 के अंतर्गत पहली मेरिट लिस्ट गुरुवार 27 जुलाई को जारी की गई। UP ITI Result 2023 की जानी सूची के लिए इन स्टेप में अपना नाम देखे।

जिन उम्मीदवारों ने यूपी सरकारी और प्राइवेट आइटीआइ में इस साल एडमिशन के लिए आवेदन किया वो अपना नाम आवंटन सूची में देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, scvtup.in पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर दिए कटेगरी की आवंटन लिस्ट के लिंक में सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें। इस प्रकार Login के बाद उम्मीदवार अपना नाम merit list में देख सकेंगे।

UP ITI की पहली लिस्ट वाले छात्रों को 3 अगस्त तक लेना होगा एडमिशन

एससीवीटी यूपी की पहली आवंटन सूची में शामिल छात्रों को निर्देश दिए हैं कि वे आवंटित संस्थान में 3 अगस्त 2023 तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। बता दें कि यूपी के सरकारी और प्राइवेट आइटीआइ में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से 10 जुलाई 2023 तक संचालित की गई थी। जिसमें कोर्सेस के लिए योग्यता व्यवसाय के मुताबिक 8वीं और 10वीं पास है। छात्र—छात्राओं की मेरिट सूची उनके क्वालिफाईंग एग्जाम के नंबरों के आधार पर तैयार हुई है।

Exit mobile version