Site icon Buziness Bytes Hindi

e-pension Portal लांच करने वाला UP देश का पहला राज्य

लखनऊ। ई-पेंशन पोर्टल लांच करने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है। इससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन व ग्रेच्युटी का समय से भुगतान हो सकेगा। वहीं उनकी समस्या का भी समाधान होगा।  आज लोक भवन में पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने यूपी के 11 लाख पेंशनधारकों को बधाई दी। यूपी अब देश का पहला ऐसा  राज्य बन गया है। जिसने ई-पेंशन पोर्टल लांच किया। यह पेंशन पोर्टल वित्त विभाग द्वारा तैयार करवाया गया है। पोर्टल के बन जाने से अब रिटायरमेंट के छह माह पहले से कर्मचारी के आवेदन के साथ पेंशन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।इसके साथ ही तीन माह बकाया रहते तक पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान भी समय से जारी हो जाएंगे।

Also Read: ताजमहल में धर्मसंसद और शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा का ऐलान, मचा हड़कंप

अभी तक लागू व्यवस्था में पेंशनर को सारे अभिलेख जुटाने के साथ भागदौड़ करनी होती थी। इसमें काफी समय लगता था। वहीं अगर त्रुटि का निराकरण होने के बाद उक्त कागज पीपीओ निर्गतकर्ता को जाते थे। लेकिन अब इस व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

Exit mobile version