Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में चली ताबदला एक्सप्रेस नौ जिलों के SP समेत 14 IPS बदले गए


यूपी में चली ताबदला एक्सप्रेस नौ जिलों के SP समेत 14 IPS बदले गए

उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार तड़के सुबह ही नौ जिलों के SP समेत 14 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। गोरखपुर, पीलीभीत, रामपुर, बलिया, उन्नाव, ललितपुर, बागपत, हापुड़ और अंत मे चित्रकूट जिले को उनका नया कप्तान मिल गया है।

गोरखपुर के SSP दिनेश कुमार पी को पीलीभीत में SSP बनाया गया है। बलिया के SP विपिन टांडा गोरखपुर के नए SSP बनाए गए हैं। DGP मुख्यालय पर अटैच राजकरण नय्यर को बलिया के नए कप्तान की भूमिका सौंपी गई है।

पीएसी PAC प्रयागराज में सेनानायक अविनाश पांडे उन्नाव जिले के नए SP होंगे जबकी चित्रकूट में SP अंकित मित्तल अब रामपुर के नए SP बनेंगे और हापुड़ के SP नीरज कुमार जादौन अब बागपत के नये SP होंगे।

योगी ने सभी डीएम और पुलिस अधिकारियों को किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा, पढिय़े क्यों?

बागपत के SP अभिषेक सिंह ATS में SP का कार्यभार संभालेंगे। जबकी पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में ADCP निखिल पाठक को ललितपुर व दीपक भूकर को हापुड़ का नये SP बनाया गया है।

ओवैसी से कोई मतभेद नहीं ओमप्रकाश राजभर

उन्नाव में SP रहे सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को अभिसूचना लखनऊ, प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल चित्रकूट में SP बनाया गया हैं। किरीट राठौर को पीलीभीत से अभिसूचना आगरा, रामपुर के SP शगुन गौतम को विजलेंस और अंत मे ललितपुर के SP प्रमोद कुमार को DGP ऑफिस में SP कानून व्यवस्था बनाया गया है।

Exit mobile version