यूपी: कोविड के मद्देनज़र होली के लिए गॉइडलाइंस जारी

उत्तर प्रदेशयूपी: कोविड के मद्देनज़र होली के लिए गॉइडलाइंस जारी

Date:


यूपी: कोविड के मद्देनज़र होली के लिए गॉइडलाइंस जारी

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने कोविड बढ़ते हुए मामलों के मद्देनजर राज्य में होली समारोह के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार होली पर आयोजित होने वाले किसी भी सार्वजनिक समारोह या जुलूस के लिए अनुमति लेनी होगी। अनुमति प्राप्त करने के बाद भी आयोजकों को सामाजिक दूरी के साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

बच्चों और बूढ़ों को घर में रहने की सलाह
मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने मंगलवार को कहा कि 60 साल से ऊपर के लोग, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और कोमॉरबिडिटी वाले लोगों को त्योहार के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। दिशानिर्देशों में आगे कहा गया है कि दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्तियों को कोविड परीक्षण से गुजरना होगा।

क़ैदियों का कोविड टेस्ट
इस दौरान कोविड अस्पताल हर जिले में चालू रहेंगे, जहां परीक्षण और उपचार की सुविधा होगी। इसके साथ कोविड हेल्प डेस्क भी स्थापित की जा रही है। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है। राज्य की सभी जेलों के कैदियों को कोविड परीक्षणों का सामना करना पड़ेगा, अगर वे जेल से बाहर निकल आए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...