Site icon Buziness Bytes Hindi

पारस अस्पताल मामले में खुद पर FIR दर्ज करे UP सरकार; अखिलेश यादव


पारस अस्पताल मामले में खुद पर FIR दर्ज करे UP सरकार; अखिलेश यादव

लखनऊ: आगरा के पारस अस्पताल में हुए कथित ऑक्सीजन मॉक ड्रिल जिसमें 22 कोरोना मरीज़ों की मौत की बात कही जा रही है पर समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा है. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए यूपी की बीजेपी सरकार को नसीहत दी है कि सरकार अपने खिलाफ खुद एफआईआर करे. अखिलेश यादव ने इस हादसे को चिकित्सा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा बताया है.

मामले को दबाना आपराधिक कृत्य
उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाना घोर आपराधिक कृत्य है. इससे पहले कांग्रेस ने भी योगी सरकार को हादसे पर घेरा है. दरअसल आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के मॉक ड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है.

राजनीति शुरू
पारस हॉस्पिटल में हुए हादसे पर अब सियासी पार्टियां सत्तारूढ़ सरकार को जमकर घेर रही हैं. समाजवादी पार्टी से पहले कांग्रेस योगी सरकार से तीखे सवाल पूछ चुकी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि बीजेपी सरकार में ऑक्सीजन और मानवता की भारी कमी है. वहीं प्रियंका गांधी ने ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौत के लिए जिम्मेदार का नाम पूछा है.

Exit mobile version