Site icon Buziness Bytes Hindi

2021 में मिलेंगे आठ लम्बे साप्ताहांत, यूपी सरकार ने जारी की छुट्टियाें की लिस्ट


2021 में मिलेंगे आठ लम्बे साप्ताहांत, यूपी सरकार ने जारी की छुट्टियाें की लिस्ट

लखनऊ: उत्तर सरकार ने 2021 की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगले वर्ष कुल 25 छुट्टियां हैं| सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव सचिव जितेन्द्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की बात यह है कि अगले वर्ष उन्हें आठ ऐसे छुट्टियां मिलेंगी जिससे उनका वीकेंड लम्बा हो जायेगा|

2021 में मिलेंगे आठ लम्बे साप्ताहांत
2021 में छह छुट्टियां शुक्रवार और दो छुट्टियां सोमवार को पड़ेंगी, लिहाजा शनिवार व रविवार के साथ आठ लम्बे साप्ताहांत गुजारे जा सकते हैं। दशहरा 15 अक्तूबर यानी शुक्रवार को पड़ रहा है। 14 को नवमी और 15 अक्तूबर को दशहरे की छुट्टी, इसके बाद शनिवार व रविवार और 19 अक्तूबर को बारावफात की छुट्टी मंगलवार को पड़ेगी यानी एक दिन सोमवार की छुट्टी लेकर छह दिनों छुट्टी का लुत्फ उठाया जा सकता है। वहीं होली की छुट्टी सोमवार को होगी यानी अगले दिन ऑफिस जाना रहेगा। महाशिवरात्रि और मोहर्रम के गुरुवार को पड़ने की उम्मीद है यानी बीच में एक दिन की छुट्टी लेकर चार दिनों की छुट्टी का मजा लिया जा सकता है।

25 दिनों की छुट्टी इस प्रकार है –

Exit mobile version