Site icon Buziness Bytes Hindi

पावर कॉर्पोरेशन में 300 से ज्यादा कर्मचारियों से सालों से पता नहीं चल पाया, कई लोगों ने महीनों तक लिया वेतन


पावर कॉर्पोरेशन में  300 से ज्यादा कर्मचारियों से सालों से पता नहीं चल पाया, कई लोगों ने महीनों तक लिया वेतन

लखनऊ। उप्र बिजली विभाग(UP Electricity Department) ने पांच साल या उससे ज्यादा समय से गायब रहने वाले 56 जेई को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दलील है कि यह लोग बिना किसी पूर्व सूचना के गायब रहे है लेकिन विभाग में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के करीब 300 से ज्यादा कर्मचारी दो साल या उससे ज्यादा समय से नदारत है। उनका डिटेल अधिकारी अभी तक एकत्र नहीं कर पाएहै। सैकड़ों बाबू ऐसे हैं जो पिछले कई साल से नौकरी नहीं कर रहे है, इसमें से कई लोगों ने शुरू के साल में सैलरी भी ली है, लेकिन उनसे उसकी वसूली के लिए भी कोई ठोक कदम नहीं उठाया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तैनात एक इंजीनियर ने बताया कि उनके यहां ही तीन बाबू काफी समय समय से गायब हैं। इसकी जानकारी विभागीय लोगों को है, लेकिन उसके बाद भी उसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

Read also: जम्मू-कश्मीर बिजली विभाग के 3 कर्मचारी करंट की चपेट में आए, अस्पताल में भर्ती

पावर कॉर्पोरेशन(Power Corporation) के एमडी एम देवराज ने अप्रैल 2021 में आदेश जारी किया था कि दो साल या उससे ज्यादा समय जितने भी लोग गायब हैं, उनकी जांच की जाए। इसमें 91 जेई की सूची तैयार की गई। उसमें दोषी पाए जाने पर 56 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हो गई है। इनको भगोड़ा घोषित कर इनकी नौकरी सेवा समाप्त कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि इसमें कई लोगों ने अपना बचाव भी नहीं रखा है। विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि कई लोगों की दूसरे विभागों में या प्राइवेट सेक्टर में अच्छी नौकरी लग गई है। इसकी वजह से बिना सूचना के लोग गायब हो गए हैं।

Read also: एमजी मोटर और टाटा पावर ने कोलकाता में पहला 60 किलोवाट का ईवी चार्जिंग स्‍टेशन इंस्‍टॉल किया

56 इंजीनियर जिसके खिलाफ हुई कार्रवाई

रणधीर सिंह, संतोष कुमार वर्मा, हसमत ए आजम ,संजय पासवान, दिनेश राम, जगजीवन कुमार, अनिल कुमार, शिवराज वर्मा, राजीव कुमार सिंह, सर्वेश नारायण, सुमित जयसवाल, शेषमणि विश्वकर्मा, मोहन सिंह यादव, सिद्धार्थ गुप्ता, अशोक यादव, शैलेंद्र कुमार, अनूप कुमार, राजेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, अनिल कुमार, मनीष कुमार गुप्ता ,साधु शरण वर्मा, रूपेश कुमार मौर्य, शैलेश प्रजापति ,सत्यवीर सिंह, महफूज अली, सचिन कुमार, जैन सुबोध कुमार, प्रेमी राजेश्वर विश्वकर्मा, अनिल कुमार सोनकर, मीनाक्षी सिंह, कोमल सिंह, गिरिजेश कुमार, महेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, गौरव श्रीवास्तव , मुकेश कुशवाहा, जयप्रकाश ,संदीप कुमार, गुप्ता छोटेलाल , दिनेशचंद्र , राम सिंह, बृजेश यादव, हेमंत कुमार, कुलदीप, प्रत्यूष कुमार, राजीव कुमार ,गंभीर सिंह, गंभीर सिंह, अरविंद कुमार रे, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, शिव शंकर प्रसाद, मुनीश लाल, गंगा सागर शर्मा, मिश्रीलाल मौर्य समेत कई लोग शामिल रहे।

Exit mobile version