Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तरप्रदेश चुनाव: सपा और बसपा ने जारी की एक और सूची, देखिये कहां से किसे मिला मौका


उत्तरप्रदेश चुनाव: सपा और बसपा ने जारी की एक और सूची, देखिये कहां से किसे मिला मौका

लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनाव – उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर के राजनीतिक दलों द्वारा लगातार प्रत्याशियों का ऐलान किया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक और सूची जारी की है। समाजवादी पार्टी ने बाराबंकी की जहां 3 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वही बहुजन समाज पार्टी ने बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर की 6 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

Read also: समाजवादी पार्टी ने किया ऐलान, अखिलेश लड़ेंगे करहल सीट से चुनाव


सपा ने बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे को दिया टिकट

समाजवादी पार्टी ने बाराबंकी में अपने 3 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। सपा ने बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा सीट से राकेश कुमार वर्मा को टिकट दिया है। राकेश कुमार वर्मा समाजवादी पार्टी के कुर्मी समाज के कद्दावर नेता रहे बाबू बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे हैं। यह विधानसभा कुर्मी बाहुल्य मानी जाती है। इसके अलावा रामनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मोहम्मद फरीद महफूज किदवई को अपना प्रत्याशी बनाया है। किदवई को भी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। मुस्लिम समाज में इनकी गहरी पैठ मानी जाती है। इसके अलावा बाराबंकी की दरियाबाद सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अरविंद सिंह गोप समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खास सिपहसालारों में गिने जाते हैं। अखिलेश यादव की सरकार में व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। छात्र राजनीति से सियासत करने वाले अरविंद सिंह गोप की युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता है।

Read also: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की अपने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची


बसपा ने बदलाव के साथ जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची

वहीं दूसरी और बहुजन समाज पार्टी ने भी दूसरे चरण की 6 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने बताया कि दूसरे चरण की लिस्ट 22 जनवरी को ही जारी कर दी गई थी। इसमें से कुछ सीटें बाकी रह गई थी इसके अलावा कुछ जगहों पर प्रत्याशियों में तब्दीली भी की गई है। बसपा की जारी नई लिस्ट के अनुसार बिजनौर की धामपुर सीट से मूलचंद चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। वही मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से मोहम्मद रिजवान को प्रत्याशी बनाया गया है। बरेली की नवाबगंज से युसूफ खान को, फरीदगंज सुरक्षित सीट से शालिनी सिंह को और बरेली सीट से ब्रह्मानंद शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा बसपा ने शाहजहांपुर की ददरौल सीट से चंद्रकेतु मौर्य को टिकट दिया है।

Exit mobile version