यूपी चुनाव 2022: छठे और सातवें चरण में जातीय ध्रुवीकरण पे हावी होता राष्ट्रवाद 

विधानसभा चुनावयूपी चुनाव 2022: छठे और सातवें चरण में जातीय ध्रुवीकरण पे हावी...

Date:


यूपी चुनाव 2022: छठे और सातवें चरण में जातीय ध्रुवीकरण पे हावी होता राष्ट्रवाद 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi) के छठें चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर 676 प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला तीन मार्च को मतदान के बाद ईवीएम में बंद हो जाएगा। पूर्वांचल पहुंचे छठें और सातवें चरणमें किसान, छुट्टा जानवर और बेरोजगारी के बाद अब सामाजिक ध्रुवीकरण के साथ राष्ट्रवाद का मुद्दा भी निर्णायक भूमिका निभाने वाला है। इन अंतिम दो चरणों में यूपी की सत्ता में काबिज होने वाले दल के लिए जीत और हार का अंतर भी तय होने वाला है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए सशक्त भारत के बहाने राष्ट्रवाद के मुद्दे को हवा दे दी है।

Read also: मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मुलाकात की, जल्द वापसी का आश्वासन

UP Election: गौरतलब है कि अंतिम दो चरणों में विपक्षी दलों ने पूर्वांचल में भाजपा के लिए जातीय समीकरण के सहारे जो घेराबंदी की है उस चक्रव्यूह को तोड़ पाना भाजपा और मुख्यमंत्री योगी दोनों के लिए चुनौती है। बता दे कि 2017 विधानसभा चुनाव में पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति और सोशल इंजीन्यरिंग (Social engineering) के चलते भाजपा ने इन 57 सीटों मे 46 सीटों पर परचम लहराया था जबकि 2 सीटें सपा को, पाँच बसपा और 1 सीट कांग्रेस को मिली थी। वहीं, भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) और सुभासपा को एक-एक सीट मिली थी और एक सीट निर्दलीय के खाते में भी गयी थी।

जबकि इस बार भाजपा सरकार और उनके विधायकों के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी के चलते पार्टी के लिए सत्ता वापसी की राह आसान नहीं है। वहीं ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा इस बार भाजपा के बजाय सपा के साथ है, जिसका पूर्वांचल की करीब 20-22 सीटों पर प्रभाव है। लेकिन भाजपा भी बढ़त का कोई मौका नही छोड़ना चाहती इसलिए पार्टी ने रणनीति में बदलाव करते हुए धार्मिक ध्रुवीकरण के साथ कानून व्यवस्था और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने का प्रयास तेज कर दिया है। इस क्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पिछले दो वर्षो में वैश्विक परीस्थितियां बहुत तेजी से बदली हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियां बढ़ी हैं जिससे निपटने के लिए देश को सशक्त बनाना होगा तभी सीमाएं सुरक्षित रहेंगी और राष्ट्र प्रगति कर सकेगा। मोदी ने कहा की भारत को मजबूत बनाने में उत्तर प्रदेश की भी अहम भूमिका है।

Read also: Russia Ukraine War: यूक्रेन से वतन वापसी लोटे मुस्लिम छात्रों ने किया पीएम मोदी और सीएम योगी का गुणगान

छठें चरण में इन 10 जिलों में अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की 57 सीटों पर मतदान होगा। जिनमें से 11 सीटें हैं सुरक्षित है। इस चरण में 27 फीसदी उम्मीदवार दागी और 38 फीसदी करोड़पति है जबकि 182 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है।

पूर्वांचल का जातीय समीकरण सभी दलों सपा, बसपा और छोटे दलों के लिए मुफीद है। विकास के मामले में पूर्वांचल अभी भी पश्चिम और सूबे के अन्य हिस्सों से पिछड़ा हुआ है लेकिन इसके बावजूद भी यहाँ एक बार फिर विकास का मुद्दा गौण और जाति-पाती हावी होती दिख रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related