Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में प्रत्याशियों ने किया नामांकन, जानिये कितनी हैसियत के हैं मालिक


यूपी चुनावी दंगल 2022: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में प्रत्याशियों ने किया नामांकन, जानिये कितनी हैसियत के हैं मालिक

रायबरेली। यूपी चुनावी दंगल 2022 – बहुजन समाज पार्टी ने सलोन विधानसभा को छोड़ पांच विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। किसी भी सीट पर सामान्य जाति का प्रत्याशी घोषित न कर बसपा ने पिछड़ी, अनुसूचित जाति और मुस्लिम वोटबैंक को जीत का आधार बनाया है। वहीं शनिवार को सरेनी से किस्मत आजमा रहे बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं दो दिन में 62 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। 

बसपा ने सरेनी से ठाकुर प्रसाद  यादव, बछरावां से लाजवंती कुरील, हरचंदपुर से शेर बहादुर लोधी, ऊंचाहार से अंजलि मौर्या व सदर से मुशीर अहमद को प्रत्याशी बनाया है। सरेनी को छोड़ अन्य चार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। सरेनी में ठाकुर प्रसाद पर बसपा ने फिर से दांव लगाया है। असल में 2017 के चुनाव में ठाकुर प्रसाद रनर रहे थे। ठाकुर प्रसाद को 52866 मत मिले थे तथा 13007 मतों से वह भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह से हारे थे। ठाकुर प्रसाद को इस बार अपनी जीत का भरोसा है। जबकि इस विधानसभा में 1 लाख 20 हजार ब्राह्मण मतदाता है जो जिस तरफ घूम जाएगा वह प्रत्याशी जीत जाएगा। सरेनी विधानसभा में कुल 3 लाख 30 हजार मतदाता है। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह के पक्ष में ब्राह्मण मतदाता गया था।

Read also: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की अपने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

करोड़पति हैं बसपा प्रत्याशी

सरेनी से नामांकन पत्र भरने वाले बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव करोड़पति हैं। ठाकुर प्रसाद के पास 70 हजार की नकदी तथा बैंक खातों, जमीन, घर, खेती की 7 करोड़ 51 लाख  91 हजार 866 रुपये की संपत्ति है। 85 लाख 62 हजार 427 रुपये के वाहन हैं। राइफल और पिस्टल का लाइसेंस है। 4 लाख 67 हजार के जेवर हैं।

भाकपा के फूलचंद्र ने भरा नामांकन पत्र

विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रत्याशी फूलचंद्र ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। फूलचंद्र पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं वहीं वह कृषि मजदूर हैं। चल-अचल संपत्ति का जो ब्योरा दिया गया है उसमें उनके पास 15 हजार रुपये नकद हैं। पत्नी के पास 500 रुपया नकद हैं जबकि गांव में एक घर है जिसकी कीमत पांच लाख है।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी करेंगे प्रचार, 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

अपना दल के मान सिंह पटेल ने किया नामांकन

अखिल भारतीय अपना दल के मान सिंह पटेल ने सदर सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। मान सिंह पटेल को 2308 रुपये की पेंशन मिलती है वहीं नकद 40 हजार रुपये हैं तो वहीं पत्नी के पास 15 हजार की नकदी है। 20 लाख बैंक खाते में हैं, 10 हजार के शेयर तथा 12 लाख रुपया बचत योजना में है। एक कार और एक.स्कूटी.है। 12 लाख के जेवर हैं वहीं पत्नी के पास 4.5 लाख के जेवर हैं। गांव में 6 बीघा जमीन है तथा शहर में 200 वर्ग फुट का मकान है।

Exit mobile version