यूपी चुनावी दंगल 2022: पीएम की वर्चुअल रैली से जुड़ेंगे 21 विधानसभाओं के लोग, तैयारियां पूरी

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: पीएम की वर्चुअल रैली से जुड़ेंगे 21 विधानसभाओं...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: पीएम की वर्चुअल रैली से जुड़ेंगे 21 विधानसभाओं के लोग, तैयारियां पूरी

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – उत्तर प्रदेश के सियासी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय जनता पार्टी के लिए कमर कस ली है। कोरोना की तीसरी लहर के कारण फिजिकल रैलियों पर लगी रोक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैलियों की तैयारी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 31 जनवरी को यूपी के लिए वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे गौरतलब है कि इस चुनाव में यह उनकी पहली वर्चुअल रैली होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्चुअल रैली का यूपी 5 जिले शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर और गौतमबुद्धनगर की 100 जगहों पर प्रसारण होगा।

यूपी चुनावी दंगल 2022: पीएम की वर्चुअल रैली से जुड़ेंगे 21 विधानसभाओं के लोग, तैयारियां पूरी

Read also: पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में काम करने वालों कर्मचारियों के लिए भेजे 100 जोड़ी जूट के जूते

आपको बता दें कि इस वर्चुअल रैली को लेकर के भारतीय जनता पार्टी काफी लंबे समय से तैयारी कर रही थी। इसके लिए भाजपा ने अपनी सोशल मीडिया टीम और आईटी टीम को सक्रिय कर दिया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के पास सभी 98 संगठनात्मक जिलों में पार्टी संयोजक हैं। इनकी मदद से पांचों जिलों की 100 जगहों पर एलईडी वैन और स्क्रीन का इस्तेमाल कर जनता को जोड़ा जाएगा।

यूपी चुनावी दंगल 2022: पीएम की वर्चुअल रैली से जुड़ेंगे 21 विधानसभाओं के लोग, तैयारियां पूरी

Read also: ‘अगर नरेंद्र मोदी न होते तो देश अफगानिस्तान बन गया होता’, योगी के मंत्री का विवादित बयान

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 5 जिलों की 21 विधानसभाओं में जिसका प्रसारण किया जाएगा। जहां पर 49000 लोग इस वर्चुअल रैली से सीधे जुड़ेंगे। इसके अलावा 7878 बूथों पर बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख और लाभार्थी भी टीवी पर इसका प्रसारण देख सकेंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन धारकों को भी पीएम की रैली का लिंक भेजा गया है। यह स्मार्टफोन धारक उन क्षेत्रों के हैं जिन विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम लाइव किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related