Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: गोरखपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगाए गंभीर आरोप, मच सकता है सियासी हंगामा


यूपी चुनावी दंगल 2022: गोरखपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, सीएम योगी आदित्यनाथ पर लगाए गंभीर आरोप, मच सकता है सियासी हंगामा

गोरखपुर। यूपी चुनावी दंगल 2022 – आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर पहुंचने के बाद चंद्रशेखर आजाद अंबेडकर चौक पर स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में गोरखपुर की जनता ने जो सहा है, अब जनता को जवाब देने का समय आ गया है। चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह गलतफहमी मुख्यमंत्री छोड़ दें, न वो गोरखपुर के मालिक हैं और न ही गोरखपुर की जनता उनकी गुलाम है, जो तानाशाही उन्होंने जनता के साथ की है, अब जनता उसका जवाब देगी।

Read also: उत्तरप्रदेश चुनाव: सीएम योगी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे चन्द्रशेखर आजाद, गोरखपुर सदर सीट से लड़ेंगे चुनाव

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अब मैं यहां गोरखपुर में हूं, यहां जो तमाम लोग पीड़ित हैं उसमें से एक बच्ची थी प्रियंका जिसके पिताजी न्याय के लिए लड़ते रहे, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। पुलिस ने एफआर अलग से दर्ज कर लिया, आज उनके परिवार से मिलने जाऊंगा, कल मैं यूनिट की मीटिंग करूंगा। 11 बजे मीडिया के साथियों को मैं संबोधित करूंगा कि जो भ्रष्टाचार यहां गोरखपुर में हुआ है मैंने उसका पूरा चिट्ठा निकाला है और मैं यह बताऊंगा कि गोरखपुर को मुख्यमंत्री ने क्या दिया है। उन्होंने सड़कों को लेकर कहा कि जिन सड़कों से होकर में आया हूं, उनकी हालत ऐसी है लगता है कि किसी गांव की सड़क हो। मुख्यमंत्री ने केवल तानाशाही की है, जनता उनका जवाब देगी।

कांग्रेस, सपा, बसपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। क्या वह डर गए हैं। आप तो नहीं डरे हैं इस सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं दूसरी पार्टियों के बारे में, उनकी नीतियों के बारे में नहीं कह सकता हूं। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री सोच रहे थे कि उन्हें वाकओवर मिल जाएगा, ऐसा नहीं होगा। हम पिछले 5 साल भी लड़े हैं, यह चुनाव भी लड़ेंगे। इसके बाद भी लड़ेंगे, हमारा काम है जो शहादत दी गई है, इस देश को गुलामी से निकालने के लिए उस शहादतों का सम्मान यह है कि इस देश में लोकतंत्र जिंदा रहे जो मुख्यमंत्री नहीं चाहते है।

इस सवाल पर कि गोरखपुर के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान राम की तरह पूजते हैं, क्या लगता है बाहरी होने का आपके ऊपर आरोप भी लग सकता है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह भी उत्तराखंड के हैं। मैं आपको बता दूं बहुत सारी चीजें मैं कल आप लोगों को स्पष्ट करूगा। क्या गोरखपुर की जनता ने उन्हें लोकसभा चुनाव में नहीं हराया था यहां पर। यहां का इतिहास रहा है कि गोरखपुर ने अच्छे-अच्छे तानाशाह की खबर ली है। 1971 टीएन सिंह इसके उदाहरण है, बाकि जनता में काम है, हमने काम किया है। उत्तर प्रदेश में और हम अपनी बात को लेकर जाएंगे। अबकी लड़ाई गरीबों और काम करने वालों की तानाशाह के पीछे आम जनता का और दूसरी तरफ क्रूर शासक, अब जनता जवाब देगी।

अखिलेश यादव से गठबंधन के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने काम किया है, मैं पहले भी गोरखपुर आया था। जब सामंती व्यवस्था के लोग अनीश कनौजिया की हत्या की थी और मैं समझता हूं मुख्यमंत्री तब भी यहां पर थे और अभी दो बच्चों की हत्या हुई है यहां 15 दिनों से उनका शव नहीं मिला। उनकी कोई जानकारी नहीं है मिली एफआईआर तक नहीं लिखी गई। गोरखपुर में हत्या होती है कत्ल होता है मुख्यमंत्री के इशारे पर गुंडों को सरकारी सह मिलता है, अब यह नहीं चलेगा।

Read also: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे चंद्रशेखर

कितने वोटों से जीत दर्ज करेंगे, इस सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह जनता तय करेगी। हमें नहीं पता, हम मेहनत करेंगे और हर व्यक्ति के पास जाएंगे। यहां की जनता से यह पूछेंगे, 5 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो दिया है, क्या आप उससे खुश हैं। जब मैं कल काला चिट्ठा इन लोगों का रखूंगा, कितना भ्रष्टाचार यहां हुआ है पूरी मीडिया को पता लगेगा कि किस तरह से बंदूक की नोक पर यह राज्य चल रहा था।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसी राम राज्य में बच्चों की हत्या हो रही है। कल भी एक महिला की हत्या हुई। कुछ पत्रकार साथियों ने हमें बताया कि गोली मारकर हत्या हुई है। यही तो राम राज है, इसी की बात कर रहे थे। अब जनता जवाब देगी, जनता इसलिए चुप है जो बाबाजी के खिलाफ बोलता है या तो उसकी जान चली जाती है या फिर उसके ऊपर मुकदमा लगा कर वह जेल भेज दिया जाता है। चंद्रशेखर मुख्यमंत्री से नहीं डरता और याद रखें कि हम देश के संविधान की ताकत पर है।

Exit mobile version