Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election 2022: चुनाव परिणाम से पहले इस दावत—ए—वलीमा निमंत्रण कार्ड की लखनऊ तक चर्चा,सोशल मीडिया में वायरल


UP Election 2022: चुनाव परिणाम से पहले इस दावत—ए—वलीमा निमंत्रण कार्ड की लखनऊ तक चर्चा,सोशल मीडिया में वायरल

मेरठ। 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी की निगाहें अब चुनाव परिणाम पर हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावत—ए—वलीमा का निमंत्रण कार्ड वायरल हो रहा है। वायरल इस निमंत्रण कार्ड की चर्चा पश्चिमी उप्र ही नही बल्कि लखनऊ तक है। कारण इस निमंत्रण कार्ड में सपा अध्यक्ष को चुनाव परिणाम आने से पहले ही मुख्यमंत्री उप्र लिखा जाने लगा है। शादी के इस निमंत्रण कार्ड पर न सिर्फ अखिलेश यादव का ही नहीं बल्कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (SP Founder Mulayam Singh Yadav) और रामगोपाल यादव का फोटो छपा हुआ है। इस निमंत्रण कार्ड में यह भी दर्शाया है कि अखिलेश यादव उप्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब बस सिर्फ शपथ लेनी बाकी है। शादी का ये निमंत्रण कार्ड पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read also: UP Election 2022: चुनाव परिणामों के इंतजार में योगी बनाम अखिलेश

मुजफ्फरनगर में सपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक के छोटे भाई डॉ0 अमजद मलिक का निकाह आगामी 21 मार्च को है। जिसके लिए निकाह के कार्ड छपवाए हैं। कार्ड पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (SP Founder Mulayam Singh Yadav) के अलावा अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के फोटो छपे हुए हैं। निकाह के इस कार्ड पर भी श्री अखिलेश यादव माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ लिखकर उनको भेजा गया है।

Read also: यूपी चुनाव परिणाम के पहले प्रियंका ने लखनऊ में निकाला मार्च

शमशेर मलिक ने बताया है कि उनके भाई के निकाह का ये निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्ड पर सपा नेताओं की तस्वीरों को छपवाया है। इसी वजह से यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं शमशेर का कहना है कि प्रदेश में सपा को बंपर वोट मिले हैं। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

Exit mobile version