Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election News : यूपी विधानसभा 2022 के सबसे अमीर प्रत्याशी ने बसपा में की वापसी, आजमगढ़ लोकसभा का लड़ेंगे उपचुनाव


UP Election News : यूपी विधानसभा 2022 के सबसे अमीर प्रत्याशी ने बसपा में की वापसी, आजमगढ़ लोकसभा का लड़ेंगे उपचुनाव

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) छोड़कर एआईएमआईएम के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर हारने वाले पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने एक बार फिर बसपा का दामन थाम लिया है। पार्टी मायावती ने उन्हें आजमगढ़ लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।

लोकसभा उपचुनाव का बनाया उम्मीदवार

दरअसल करहल से विधायक बनने के बाद अखिलेश यादव ने हाल में आजमगढ़ की सांसद से इस्तीफा दे दिया था। तो अब यहां लोकसभा उपचुनाव होगा। हांलाकि तारीख की घोषणा तो अभी नहीं हुई है। लेकिन बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा दांव खेलते हुए, जमाली को उम्मीदवार दिया है। ऐसे में अब आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव दिलचस्प होने के आसार है। कारण ये कि विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर सपा गठबंधन की जीत हुई थी।

Read also: बिहार: भाजपा विधायक अपनी ही सरकार पर भड़के, कहा, निचले स्तर पर लूट मची है

सपा ज्वाइन करने के लग रहे थे कयास

बता दें कि, 2012 और 2017 में जमाली ने मुबारकपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। और जीत हासिल कर विधायक बने थे। लेकिन शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले बसपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो सपा ज्वाइन कर लेंगे। लेकिन सपा से टिकट न मिलने पर उन्होंने एआईएमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ा। और हार गए। जिसके बाद अब वापस बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Read also: UP चुनाव 2022: पूर्वांचल एक बार फिर रहेगा निर्णायक

जानिए कौन है गुड्डू जमाली

शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मूल रूप से आजमगढ़ के जमालपुर गांव के निवासी हैं। इनके पिता अधिवक्ता हैं। शाह आलम ने प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ से ग्रहण की उसके बाद जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। और फिर एमबीए किया। पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी में यह बतौर एमडी कार्यरत थे। पूर्वांचल कंस्ट्रक्शन कंपनी मुख्य रूप से रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हुई है। शाह के पास कुल 195 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 187 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 8.39 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

Exit mobile version