Site icon Buziness Bytes Hindi

इस वीआईपी सीट पर पति के सामने ताल ठोक रही पत्नी,पति सपा से मैडम निर्दलीय


इस वीआईपी सीट पर पति के सामने ताल ठोक रही पत्नी,पति सपा से मैडम निर्दलीय

मेरठ। चुनाव में अजीत तरह के किस्से देखने को मिल रहे हैं। कहीं भाई के सामने भाई चुनाव मैदान में है तो कही चाचा के सामने भतीजा। लेकिन एक वीआईपी सीट इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। कारण इस सीट पर पति और पत्नी दोनों एक दूसरे के सामने ताल ठोक रहे हैं। पति सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं तो पत्नी निर्दलीय पति को टक्कर दे रही है। इस वीआई सीट का नाम है सैयदराजा। यहां पर पति और पत्नी के बीच रोचक मुकाबला देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव में वीआईपी मानी जाने वाली सीट सैयदराजा पति और पत्नी आमने सामने हैं।

Read also: यूपी का चुनावी घमासान : चौथे चरण के लिए मतदान शुरू

पति ने पर्चा भरा तो माना जा रहा था कि पत्नी पर्चा वापस ले लेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पत्नी ने समय के तहत अपना पर्चा वापस नहीं लिया। जिसके बाद अब वो पति के सामने चुनाव मैदान में है। सैयदराजा वीआईपी सीट पर मनोज सिंह सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर उनी पत्नी नीलू निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ रही हैं। नीलू ने पति के खिलाफ अपना पर्चा समय से वापस नहीं लिया। अब वे इस सीट पर सपा से चुनाव लड़ रहे अपने पति मनोज सिंह को चुनौती दे रही हैं।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: प्रत्याशी लिस्ट जारी होते ही कांग्रेस में मुखर हुए बगावत के सुर

बताया जाता है कि प्रत्याशी मनोज सिंह के नामांकन के साथ ही पत्नी नीलू ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। उस समय सभी ये सोच रहे थे कि कही प्रत्याशी का पर्चा न रदद हो जाए इसलिए पत्नी का पर्चा भरवाया गया है। लेकिन जब नाम वापसी के अंतिम दिन भी नीलू सिंह ने पर्चा वापस नहीं लिया तो अब यह माना जा रहा है कि वे भी चुनाव लड़ रही है। मनोज का कहना है कि नामांकन में कोई कमी होती तो घर का प्रत्याशी रहेगा यहीं सोचकर पत्नी नीलू का पर्चा भरवाया था। नाम वापसी में देरी होने के कारण पर्चा वापस नहीं लिया जा सका है।

Exit mobile version