लखनऊ। यूपी में साल 2022 के चुनावी घमासान में शिवसेना भी उतरने को तैयार है। सूबे की सौ सीटों पर शिवसेना अपने उम्मीदवार उतारेने की मंशा रखती है। शिवसेना से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी सूबे की 100 विधानसभा सीटों पर इलेक्शन लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। राज्य में दोनों पार्टियों के दावे कितने सही साबित होगे यह तो चुनाव परिणाम ही तय कारेगा।
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के मुताबिक, शिवसेना यूपी की 403 सीटों में से 100 सीटों पर किस्मत आजमाने की रणनीति तैयार कर रही है। कहा कि, पार्टी चुनाव से पहले गठबंधन करने जैसा कदम भी उठा सकती है। शिवसेना के प्रदेश प्रभारी चीफ अनिल सिंह ने कहा कि उप्र की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत करने के लिए को-ऑर्डिनेटर तैनात हो रहे हैं। शीघ्र ही राज्य का एक डेलीगेशन महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर चुनाव और संगठन की रिपोर्ट सौंपेगा।
Read also: यूपी इलेक्शन 2022: बीजेपी का अंडर करेंट बनेगी कल्याण सिंह की शख्सियत
याद हो, यूपी में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 50 सीटों पर किस्मत आजमायी थी, परन्तु पार्टी को किसी सीट पर विजय हासिल नहीं हुई थी। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी 38 सीटों पर अपनी दावेदारी जतायी थी, पर वह भी कोई सीट नहीं पा सकी थी।
इधर यूपी सरकार के एक्स मिनिस्टर ओमप्रकाश राजभर ने संकल्प भागीदारी मोर्चा तैयार कर रखा है। हाल ही में उनका दावा रहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में ओवैसी के अलावा शिवसेना, टीएमसी और आम आदमी पार्टी भी उनके मोर्चे में सम्मिलत होगी।
Read also: स्टिंग ऑपरेशन का दावा: निषाद और राजभर के बयानों से हिली यूपी की सियासत
बताया कि, कि आप राज्यसभा एमपी संजय सिंह से उनकी चर्चा हुई है, इतना ही नहंी, शिवसेना के सीनियर लीडर संजय राउत और टीएमसी की नेशनल प्रेसिडेंट से भी उनकी वार्ता चल रही है। यह सभी मिलकर यूपी इलेक्शन में साथ मिलकर खासकर बीजेपी को ललकारेंगे।

