Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: हिंदुत्व के बहाने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश


यूपी चुनावी दंगल 2022: हिंदुत्व के बहाने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – एक बार फिर से अखिलेश और सपा को हिंदुत्व के बहाने घेरने की कोशिश की जा रही है। इस बार हिंदुत्व और अखिलेश को लेकर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश के साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने गाजियाबाद में कहा कि हिंदुत्व को समझने के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव को काफी पढाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि जो हिंदुत्व को जानते हैं। उन्होंने ही काश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया है। आज काश्मीर में चारों ओर तिरंगा दिखाई देता है। गिरीराज ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व को जानती ही नहीं समझती भी है।

Read also: यूपी चुनाव : करहल से अखिलेश को चुनौती देंगे भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल

मतदान में अब मात्र 9 दिन ही बचे हैं। ऐसे में भाजपा सहित सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा ने अपनी पूरी स्टार प्रचारकों की टीम को मैदान में उतार दिया है। पहले चरण के चुनाव में मतदान से पूर्व भाजपा के सभी स्टार प्रचारक पूरे पश्चिमी उप्र को मथ रहे हैं। ये स्टार प्रचारक स्थानीय मुददों के अलावा जातिगत समीकरण साधने का भी काम कर रहे हैं। यहीं कारण हैं कि जहां पर जिस जाति के अधिक मतदाता हैं वहां पर उसी जाति के स्टार प्रचारक को भाजपा मैदान में उतार रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने भी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में घर—घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने का काम किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिंदुत्व के मुददे पर घेरा। गिरिराज सिंह ने पूर्व की बसपा और सपा सरकारों पर सवालियां प्रहार करते हुए कहा कि जो काम भाजपा सरकार ने इतने कम समय में कर दिया उसको पूर्व की सरकारों को करने में क्या परेशानी थी। योगी सरकार में माफिया राज खत्मे पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफिया राज हावी था।

Read also: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल से दाखिल किया अपना नामांकन

मतदाताओं को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अगर माफियाओं की सरकार लानी है तो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनवा दो। कानून व्यवस्था की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर योगी को मुख्यमंत्री बनवाओंगे तो कानून व्यवस्था भी बेहतर होगी और माफिया राज भी भी खत्म होगा।

Exit mobile version