Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: जूतोंं की माला गले में पहन चुनाव प्रचार कर रहा ये प्रत्याशी,कारण जान हो जाएंगे हैरान


यूपी चुनावी दंगल 2022: जूतोंं की माला गले में पहन चुनाव प्रचार कर रहा ये प्रत्याशी,कारण जान हो जाएंगे हैरान

अलीगढ़। यूपी चुनावी दंगल 2022 – जिले में एक प्रत्याशी अपने गले में जूतों की माला पहनकर प्रचार कर रहा है। जूतों की माला पहनकर ये प्रत्याशी गनर की मांग करने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचा। इस प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ही जूता है। प्रत्याशी को गले में जूतों की माला पहने देख अधिकारियों में खलबली मच गई। शहर सीट से खड़े इस प्रत्याशी को गले में जूतों की माला पहले देख लोग भी अचंभे में पड़ जाते हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जहां एक तरफ प्रत्याशी चुनाव से मिलने के बाद अपने चुनाव चिन्ह ओर समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: भाजपा प्रत्याशी पति ने बारात घर बनवाने के नाम पर खाई कुरान की कसम,वीडियो वायरल

वहीं दूसरी ओर शिव सेना समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी केशव देव गले में जूतों की माला पहनकर प्रचार कर रहे हैं। पुलिस लाइन स्थित एलआइयू दफ्तर पहुंच प्रत्याशी ने कहा कि वे प्रत्याशी है और उसका चुनाव चिन्ह जूता है। उसके द्वारा इन जूतों को गले में इसलिए डाला गया है कि जो करेगा अत्याचार और भ्रष्टाचार उस पर पड़ेंगे जूते चार। जबकि जनता इस बार जूते पर बटन दबाएंगी और भ्रष्टाचारियों को भगाएगी। उन्होंने कहा कि 4 साल में स्मार्ट सिटी के नाम पर 395 करोड के घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि उसको भाजपा पार्टी से डर है। प्रचार के दौरान उसने अपने आप को भाजपा पार्टी से खतरा बताया। जिससे उसके अंदर भय व्याप्त है। उसने कहा कि डर की वजह से वह अपना चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहा है।

Exit mobile version