Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: शारदा प्रताप शुक्ला ने थामा भाजपा का दामन, लखनऊ की सबसे हॉट सीट पर बदले सियासी समीकरण


यूपी चुनावी दंगल 2022: शारदा प्रताप शुक्ला ने थामा भाजपा का दामन, लखनऊ की सबसे हॉट सीट पर बदले सियासी समीकरण

लखनऊः यूपी चुनावी दंगल 2022 – उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान दलबदल का दौर लगातार जारी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण जॉइनिंग हुई सपा सरकार में मंत्री एवं विधायक मौजूदा सरोजनी नगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी शारदा प्रताप शुक्ला ने अपने सैकड़ो सहयोगीयों के साथ आज बीजेपी का दामन थाम लिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को बीजेपी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की

इस मौके पर केन्द्र राज्य मंत्री कौशल किशोर ,दया शंकर सिंह प्रत्याशी राजेश्वर सिंह समेत तमाम बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। जॉइनिंग के दौरान सपा से बीजेपी में शामिल होने वाले शारदा प्रताप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा राजेश्वर सिंह हमारे दमाद है।और हम सरोजनीनगर से पूरा सहयोग करेंगे कि राजेश्वर सिंह को पूर्ण जीत मिले। शारदा प्रसाद शुक्ला ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं निर्दलीय पर्चा भर कर आया हूं और आप मैं राजेश्वर सिंह को सरोजनी नगर क्षेत्र से सहयोग करूंगा और समाजवादी पार्टी को बर्बाद करने का काम करूंगा। वही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा -प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बयान प्रधानमंत्री मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के विचारों से प्रेरित होकर सपा के वरिष्ठ नेता शारदा प्रताप शुक्ला ने आज बीजेपी का हाथ थामा आज समाजवादी पार्टी में वरिष्ठ जनों का अपमान हो रहा है। शारदा प्रताप शुक्ला समेत तमाम नेता जो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उनके आने से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगीशारदा प्रसाद शुक्ला के आशीर्वाद की बात प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की जीत तय हो गई है।

Exit mobile version