Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: हमारी रणनीति पहले से साफ है, यही हमारी ताकत है: सलाउद्दीन सिद्दीकी


यूपी चुनावी दंगल 2022: हमारी रणनीति पहले से साफ है, यही हमारी ताकत है: सलाउद्दीन सिद्दीकी

लखनऊ: यूपी चुनावी दंगल 2022 – यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान होने हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी लगातार लोगों के बीच में जाकर अपनी पार्टी की रणनीति के बारे में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के बख्शी का तालाब विधानसभा से प्रत्याशी सलाउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी ने बहुत पहले साफ कर दिया था कि हमारी रणनीति क्या रहेगी। यही वजह है कि मैं लगातार अपनी पार्टी की विचारधारा लेकर लोगों के बीच में लंबे समय से जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में विकास की जरूरत है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : मंत्री पर हमला करने की कोशिश में एक गिरफ्तार

भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बख्शी का तालाब विधानसभा में लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने जो गांव लिया उसकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं। भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी ने जिस गांव को गोद लिया उस गांव के हालात बद से बदतर हो गए। उन्होंने सरकार पर दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि ना sc-st कोटे में इस सरकार ने भरपूर भ्रष्टाचार किया युवाओं का हक उनसे छीन लिया गया।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बख्शी का तालाब विधानसभा में हमेशा तीसरे नंबर पर रही है। समाजवादी पार्टी जातिवाद की राजनीति में ज्यादा विश्वास रखती है।

Read also: समाजवादी पार्टी के नेता समाजवादी नहीं तमंचावादी हैं : योगी आदित्यनाथ

सपा भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि समाजवादी और भाजपा के लोग प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता पिछले चुनाव में भी क्षेत्र में निकले, लेकिन नतीजा क्या हुआ सबको पता है। और रही बात भाजपा की तो उत्तर प्रदेश की जनता बिल्कुल त्रस्त आ चुकी है। जनता परिवर्तन चाह रही है। और उत्तर प्रदेश में जो काम मायावती ने किए हैं जनता हमारे साथ हैं।

Exit mobile version