बुलंदशहर। यूपी चुनावी दंगल 2022- पश्चिमी उप्र के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में पूरी तरह से घमासान मचा हुआ है। पश्चिमी उप्र का पूरा चुनाव इस समय भाजपा और गठबंधन के बीच है। इस चुनावी अभियान में भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली हुई है। मेरठ,गाजियाबाद के बाद बुलंदशहर के गुलावठी में सीएम योगी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्य और सपा सरकार में हुआ मुजफ्फरनगर दंगा ही छाया रहा। योगी आदित्यनाथ ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वे मतदान से पहले वैक्सीन लगवा ले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी में प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही सपा और रालोद पर निशाना साधा। योगी ने 2017 से पहले सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए युवक सचिन और गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि इस चुनाव में जो सपा रालोद की जो नई जोड़ी आई है उनमें से सपा ने दंगाइयों को सम्मानित किया। जबकि रालोद इन दंगाइयों का बचाव कर रहा है।
Read also: भाजपा सरकार में सर्व समाज का विकास देखकर विपक्ष बौखलाया : केशव प्रसाद मौर्य
नाम और सोच में बड़ा अंतर:
गुलावठी में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाम और सोच में बड़ा अंतर है। नाम समाजवादी है और सोच परिवार वादी है। ये समाजवादियों का रंग है। सीएम ने कहा भाजपा कार्यकाल में कांवड़ यात्रा निर्बाध रही और प्रदेश की बेटियां भी सुरक्षित हैं। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लाल टोपी मुजफ्फरनगर दंगों में मारे गए हिंदुओं के खून से सनी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पश्चिमी उप्र के युवाओं को रोजगार देगा। सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा कि जिस तरह से कोरोना महामारी के लिए वैक्सीन की डोज ले रहे हो उसी तरह से विरोधियों को ईवीएम में भाजपा के लिए मतदान कर डोज दो।

