यूपी चुनावी दंगल 2022: का बा के जवाब में कवियित्री बोली यूपी में बाबा

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: का बा के जवाब में कवियित्री बोली यूपी...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: का बा के जवाब में कवियित्री बोली यूपी में बाबा

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वर्चुअल प्रचार के बीच गीतों के माध्यम से भी खूब प्रहार किए जा रहे हैं। यूपी में का बा के जवाब में भाजपा की ओर से कई गीतों को सोशल मीडिया पर डालकर का बा का जवाब दिया गया। लेकिन अब इसी बीच मेरठ की एक कवयित्री भी इस का बा का जवाब देने के लिए मैदान में आ गई हैं। इस कवयित्री का नाम अनामिका अंबर है। अनामिका ने यूपी में का बा का जवाब यूपी में बाबा से दिया है। यूपी में बाबा नाम से गीत गाते हुए अनामिका अंबर ने खुद केा बुंदेलखंड की बेटी कहा है।

Read also: विधानसभा चुनाव : बसपा ने 53 प्रत्याशियों की घोषणा की

उन्होंने पूरा गीत ही बुदेलखंडी भाषा में साड़ी पहनकर गाया है। बता दे कि का बा गीत को भोजपुरी गायिका नेहा राठौर ने गाया है। यह गीत चुनावी समय में सबसे अधिक लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये गीत खूब वायरल हो रहा है। लेकिन इसी गीत को तोड़ भाजपा ने गोरखपुर से सांसद रविकिशन और सांसद मनोज तिवारी से गीत गवाकर दिया। लेकिन जितना का बा लोकप्रिय हुआ उतना मनोज तिवारी और रविकिशन के गीत अपना जलवा नहीं दिखा सके। लेकिन अब नेहा राठौर के का बा के जवाब में यूपी में बाबा गीत गाकर मेरठ की कवयित्री अनामिका अंबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनका ये गीत इसलिए भी लोकप्रिय हो रहा है।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में की छोटे बच्चों से मुलाकात, चॉकलेट दिया

क्योंकि उन्होंने ये गीत बुदेलखंडी भाषा में गाया है। बता दे कि अनामिका अंबर ललितपुर जिले की रहने वाली है जो कि बुदेंलखंड में आता है। वह अपने गीत और अपनी कविताएं खुद ही लिखती हैं। वे देश और विदेशों में कविता पाठ करने के लिए जाती रहती हैं। अनामिका अंबर कवि सौरभ सुमन की पत्नी हैं। कवि सौरभ सुमन भी देश के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते हैं। कवि सौरभ सुमन ने 2014 में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक गीत लिखा था जो कि काफी प्रसिद्ध हुआ था। अनामिका का कहना है कि यूपी में बाबा वाला गीत उन्होंने 26 जनवरी को लिखा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...