यूपी चुनावी दंगल 2022: फेसबुक,टिवटर,इंस्टाग्राम पर घमासान,कविताओं और गीतों के बीच ताल ठोक रहे प्रत्याशी

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: फेसबुक,टिवटर,इंस्टाग्राम पर घमासान,कविताओं और गीतों के बीच ताल...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: फेसबुक,टिवटर,इंस्टाग्राम पर घमासान,कविताओं और गीतों के बीच ताल ठोक रहे प्रत्याशी

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – प्रदेश स्तर पर जहां पार्टियों में वर्चुअल घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर भी प्रत्याशी गीतों और कविताओं के माध्यम से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। मेरठ जिले में सात विधानसभाएं आती हैं। इनमें से प्रत्येक में प्रत्याशी वर्चुअल माध्यम से अपने चुनावी अभियान को धार दे रहे हैं। प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार इस समय पूरे जोर पर है। प्रत्याशी समर्थक अपने नेता को वोट देने की अपील सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। मेरठ किठौर सीट पर मुकाबला इस बार भाजपा विधायक और वर्तमान प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी और गठबंधन के प्रत्याशी शाहिद मंजूर के बीच है। यहां पर बसपा से केपी मावी मैदान में हैं तो बबीता गुर्जर कांग्रेस से हैं। सपा रालोद गठबंधन से प्रत्याशी शाहिद मंजूर किठौर सीट से चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने अपना फेसबुक पेज बनाया हुआ है। जिसमें 300 यूनिट फ्री बिजली देने के लिए 10 फरवरी को मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं उनके लिए क्षेत्र में जनता की आवाज है ये खुशहाली विकास का सूरज उगाना है तो शाहिद मंजूर को जिताना है। जैसे तराने गाए जा रहे हैं।

Read also: ग्रामीणों के बीच पहुंचे भाजपा विधायक ने मांगी वोट तो लगे मुर्दाबाद के नारे,उल्टे पांव लगाई दौड़

भाजपा के प्रत्याशी और इसी सीट से 2017 में विधायक बने सत्यवीर त्यागी भी ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय हैं। इन सभी माध्यमों से वे अपने पोस्ट डाल रहे हैं। अपने फेसबुक पेज पर सत्यवीर त्यागी ने यूपी सरकार के फर्क साफ है को शेयर किया है। वहीं दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी केवी मावी ने अपने ऊपर गाना बनवाया है। जिसमें हौसलों की दहाड़ होगी संघर्षों की ललकार होगी जैसे गीतों से मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। लडकी हूं लड़ सकती हूं के माध्यम से बबिता गुर्जर मैदान में हैं। बबिता कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। वे अपने जनसंपर्क की तस्वीर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...