Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: बसपा ने पूर्वांचल में 54 प्रत्याशियों का किया ऐलान, सीएम योगी के खिलाफ इन्हें उतारा मैदान में


यूपी चुनावी दंगल 2022: बसपा ने पूर्वांचल में 54 प्रत्याशियों का किया ऐलान, सीएम योगी के खिलाफ इन्हें उतारा मैदान में

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – बहुजन समाज पार्टी ने छठे चरण के 54 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में ज्यादातर पूर्वांचल के जिले शामिल हैं। जिसमें अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

ये हैं जिलेवार सीटें

बसपा के इस लिस्ट में अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा से प्रतीक पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा टांडा से शबाना खातून, आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से केसरी देवी गौतम, जलालपुर से राजेश कुमार सिंह और अकबरपुर से चंद्र प्रकाश वर्मा को बहुजन समाज पार्टी ने टिकट दिया है।


Read also: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की अपने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

बलरामपुर की भी 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किए गए हैं। जिसमें से तुलसीपुर से राजेंद्र प्रसाद वर्मा, गैसड़ी से अलाउद्दीन खान, उतरौला से राम प्रताप वर्मा और बलरामपुर सुरक्षित सीट से हरिराम बौद्ध को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

वहीं सिद्धार्थनगर की सूरतगढ़ से राधा रमण त्रिपाठी, कपिलवस्तु सुरक्षित विधानसभा सीट से कन्हैया प्रसाद कनौजिया, बांसी से राधेश्याम पांडे, इटवा से हरिशंकर सिंह और डुमरियागंज से अशोक कुमार तिवारी को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

बसपा द्वारा बस्ती की हरैया से राजकिशोर सिंह, कप्तानगंज से जहीर अहमद, रुधौली से अशोक कुमार मिश्रा, बस्ती सदर से डॉक्टर आलोक रंजन वर्मा और महदेवा सुरक्षित विधानसभा सीट से लक्ष्मीचंद्र खरवार को प्रत्याशी बनाया गया है।


इसी लिस्ट में संत कबीर नगर से भी 3 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जिसमें मेहदावल से मोहम्मद ताबिश खान, खलीलाबाद से आफताब आलम और घनघटा सुरक्षित सीट से संतोष बेलदार को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

महाराजगंज फरेंदा से यीशू चौरसिया, सिसवां से श्रवण पटेल, महाराजगंज सुरक्षित से ओम प्रकाश पासवान और पनियरा से ओम प्रकाश चौरसिया को चुनावी समर में उतारा गया है।

गोरखपुर की कैंपियरगंज से चंद्र प्रकाश निषाद, पिपराइच से दीपक अग्रवाल, गोरखपुर शहर से सीएम योगी के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन, गोरखपुर देहात से दारा सिंह निषाद, सहजनवां से अंजू सिंह, खजनी सुरक्षित से विद्यासागर, चौरीचौरा से वीरेंद्र पांडेय और बांसगांव सुरक्षित विधानसभा सीट से राम नयन आजाद को मौका दिया गया है। वहीं चिल्लूपार से बाहुबली हरिकिशोर तिवारी के बेटे विनय तिवारी के खिलाफ राजेंद्र सिंह को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।

बसपा ने कुशीनगर की पडरौना से पवन कुमार उपाध्याय, फाजिलनगर से जहां से समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मौका दिया है वहां से बसपा ने संतोष तिवारी, कुशीनगर से मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया, हाटा से शिवांग सिंह सैथवार और रामकोला सुरक्षित विधानसभा सीट से विजय कुमार को मौका दिया है।


Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ सुलग रही बगावत,सपा भी नहीं पचा रहे उम्मीदवार

इसके अलावा देवरिया के रुद्रपुर से मनीष पांडे, देवरिया से रामशरण सिंह सैथवार, पथरदेवा से परवेज आलम, रामपुर कारखाना से पुष्पा शाही, भाटपार रानी से अजय कुशवाहा, सलेमपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से राजेश भारती और बरहज से विनय लाल साहब तिवारी को बसपा ने प्रत्याशी बनाया है।

बसपा ने बलिया की बेल्थरा सुरक्षित विधानसभा सीट से प्रवीण प्रकाश, रसड़ा से अपने वर्तमान विधायक उमाशंकर सिंह, सिकंदरपुर से संजीव कुमार वर्मा, फेफना से कमल देव सिंह यादव, बलिया सदर से शिव प्रसाद उर्फ मदन वर्मा, बांसडीह से सुभासपा छोड़कर आईं मानती राजभर और बैरिया से अंगद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

Exit mobile version