Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: भाजपा प्रत्याशी पति ने बारात घर बनवाने के नाम पर खाई कुरान की कसम,वीडियो वायरल


यूपी चुनावी दंगल 2022: भाजपा प्रत्याशी पति ने बारात घर बनवाने के नाम पर खाई कुरान की कसम,वीडियो वायरल

बिजनौर। यूपी चुनावी दंगल 2022 – दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रत्याशी जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिजनौर सदर विधायक सूची चौधरी के पति ऐश्वर्या चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में सदर विधायक बरात घर बनवाने के नाम पर मुसलमानों से कुरान शरीफ की कसम खाने की बात कहते हुए 50 हज़ार ईट देने की बात कह रहे हैं। इस समय प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए डोर टू डोर सभा कर रहे हैं और वोटरों को चुनावी लालच देते नजर आ रहे हैं।

Read also: भगोड़ा पूर्व सांसद धनंजय सिंह का क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल, सपा और राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना

हम आपको बता दें कि बिजनौर सदर सीट से बीजेपी विधायिका व प्रत्याशी सूची चौधरी के पति का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विधायिका के पति ऐश्वर्या चौधरी मुस्लिम मोहल्ले में प्रचार प्रसार करने के लिए पहुंचे थे। चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान ऐश्वर्या चौधरी ने मुस्लिम वोट लेने के लिए सभा में कहा कि मैं 50 हज़ार ईट बरात घर के लिए देने के लिए तैयार है। लेकिन इसके एवज में मुस्लिम मतदाता क़ुरान ए शरीफ़ की कसम खाए कि वह उन्हें वोट देंगे। यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इन वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक का पति चुनावी प्रचार प्रसार में आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर चल रही है।

Exit mobile version