Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी चुनावी दंगल 2022: अखिलेश ने बनाया था सरकार में मंत्री, अब भाजपा की सरकार बनाने उतरे ये बड़े व्यापारी


यूपी चुनावी दंगल 2022: अखिलेश ने बनाया था सरकार में मंत्री, अब भाजपा की सरकार बनाने उतरे ये बड़े व्यापारी

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 108 व्यापारी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन देते हुए शामिल हुए। गौरतलब है कि अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत की सरकार के दौरान संदीप बंसल मंत्री रहे थे। संदीप बंसल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रेषित पत्र में व्यापारी दिवस घोषित किए जाने शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह पंजीकृत व्यापारियों से विधान परिषद सदस्य चुने जाने जीएसटी काउंसिल में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व किए जाने , वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू किए जाने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को अत्यंत प्रभावी किए जाने एवं दुर्घटना बीमा योजना का लाभ पीड़ित व्यापारी परिवार तक सुगमता के साथ पहुंचाए जाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारी समाज के सम्मान सुरक्षा और समस्याओं का निराकरण करती आई है और अब और मजबूती के साथ उसको कराया जाएगा व्यापारियों की अधिकतर समस्याएं भारत सरकार से संबंधित हैं अब भारतीय जनता पार्टी के उचित फोरम पर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण संगठन कराने की पहल करेगा।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: भारत की सबसे अमीर पार्टी बीजेपी के ये हैं सबसे गरीब विधायक, इनकी हैसियत देखकर आपको यकीन नहीं होगा

उत्तर प्रदेश चुनाव कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सहारनपुर से विमल विरमानी,गाजियाबाद से संदीप बंसल, मेरठ से कुलदीप गुप्ता, हर्ष बंसल, कपिल कुमार गर्ग, बुलंदशहर से राजेंद्र अग्रवाल, मुरादाबाद से धीरज अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिपन कंसल,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छाबलानी, प्रदेश मंत्री बाराबंकी से अनुपम अग्रवाल, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश गौतम, पवन गौतम, महिला की प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन भसीन, कानपुर से व्यापारी नेता संदीप पांडे, राहुल साहू, सिद्धार्थ नगर से सुगंध अग्रहरी, युवा प्रदेश मंत्री रायबरेली से सोनू वर्मा, बागपत से भूपेश बब्बर सुभाष अग्रवाल, अनुराग जैन, उद्योग प्रकोष्ठ के प्रभारी राजीव बंसल, लखनऊ के कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बैग, केमिस्ट एसोसिएशन के मोहम्मद सालिम, किराना कमेटी से उपाध्यक्ष प्रबोध जैन, सहित सभी व्यापारी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी को अंग वस्त्र पहनाकर डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने शामिल किया।

Exit mobile version