तीसरे चरण के 11 प्रत्याशियों पर महिला अत्याचार के केस,103 पर दर्ज हैं गंभीर अपराधिक मामले

विधानसभा चुनावतीसरे चरण के 11 प्रत्याशियों पर महिला अत्याचार के केस,103 पर दर्ज...

Date:


तीसरे चरण के 11 प्रत्याशियों पर महिला अत्याचार के केस,103 पर दर्ज हैं गंभीर अपराधिक मामले

मेरठ। UP Election 3rd phase News Hindi – तीसरे चरण का मतदान कल यानी रविवार को होने जा रहा है। इस तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश के 16 जनपद की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की बात करे तो एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इस तीसरे चरण में 11 प्रत्याशियों पर महिला अत्याचार के मामले दर्ज है। वहीं 103 पर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज है। तीसरे चरण में चुनाव में 627 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैंं। इनमें से 623 प्रत्याशियों ने ही अपनी पूरी जानकारी चुनाव आयोग को दी है। 623 प्रत्याशियों से मिले शपथ पत्र की जांच की जांच के बाद 623 में से 135 प्रत्याशी यानी 22 फीसदी ने खुद अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा 103 प्रत्याशी यानी 17 प्रतिशत पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे चरण से जुड़ी राजनैतिक दलों के अपराधिक मामलो पर नजर डाले तो सपा में सर्वाधिक यानी 58 प्रत्याशियों में से 30, भाजपा के 55 प्रत्याशियों में सें 25,बसपा के 59 प्रत्याशियों में से 23 जबकि कांग्रेस के 56 प्रत्याशियों में से 20 और प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही आप पार्टी के 49 प्रत्याशियों में से 11 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वहीे अगर गंभीर आपराधिक मामलों की बात करें तो सपा के 58 प्रत्याशियों में से 21,भाजपा के 55 प्रत्याशियों में 20,बसपा के 59 प्रत्याशियों में से 18,कांग्रेस के 56 में से 10 प्रत्याशियों पर गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से सबसे अधिक महिला अत्याचार के मामले जिन 11 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं उनमें 2 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर दुष्कर्म से संबंधित मामले घोषित किए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related