Site icon Buziness Bytes Hindi

आज शाम को थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार,20 फरवरी को डाले जाएंगे वोट


आज शाम को थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार,20 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

मेरठ। Up election 3rd phase – विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण का मतदान होने का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम को 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आज सभी दलों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा और सपा के साथ ही कई सीटों पर बसपा भी अच्छी स्थिति में मानी जा रही है। तीसरे चरण के लिए यूपी की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही तीसरे चरण की मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। तीसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग बूथों और कर्मचारियों की तैनाती के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी और सुरक्षा बलों को भी लगाया गया है। इस तीसरे चरण के मतदान में इटावा और कानपुर के अलावा अवध के कुछ जिलों में भी मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : मुख्तार नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे को सौंपी कमान

पहले चरण और दूसरे चरण का चुनाव का पड़ाव समाप्त करते हुए अब बुदेलखंड,अवध और पश्चिमी उप्र के कुछ जिलों में मतदान का तीसरा पड़ाव पहुंचा है। इस तीसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री के बीच करहल सीट पर कांटे की टक्कर है। मैनपुरी जिले की इस करहल सीट पर अखिलेश यादव के सामने भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल कड़ी चुनौती के साथ मैदान में हैं। तीसरे चरण में करहल का मुकाबला काफी रोचक होगा। दोनों दलों ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। सपा या भाजपा इस सीट पर कोई भी मौका या कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

Exit mobile version