Site icon Buziness Bytes Hindi

सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, मेरठ और बुलंदशहर में मतदान शुरू न कराने का लगाया आरोप


सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, मेरठ और बुलंदशहर में मतदान शुरू न कराने का लगाया आरोप

UP Chunav 2022 – पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की। सपा ने आरोप लगाया है कि मेरठ और बुलंदशहर जिलें कुछ मतदान केंद्रों पर मतादान शुरू नहीं हुआ है, जबकि कतार में लोग मतदान के लिए खड़े हैं।

समाजवादी पार्टी ने मेरठ जिले की किठौर-46 विधानसभा सीट के बूथ संख्या 82 को लेकर ट्वीट किया है। सपा ने आरोपी लगाया कि मेरठ की किठौर-46 विधानसभा सीट के बूथ संख्या 82 पर लंबी कतार लग चुकी है लेकिन अधिकारी मतदान शुरू नहीं करा रहे हैं। चुनाव आयोग से अनुरोध है कि तत्काल संज्ञान लेकर सुचारू मतदान सुनिश्चित कराएं।

Read also: समाजवादी पार्टी के नेता समाजवादी नहीं तमंचावादी हैं : योगी आदित्यनाथ

इसके अलावा सपा ने बुलंदशहर जिले की सिंकदराबाद सीट को लेकर भी एक ट्वीट किया है। सपा ने अपने ट्वीट में चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा है कि विधानसभा सिकंदराबाद 64, बूथ नंबर 227 एम एस इंटर कॉलेज में मतदान कक्ष में अंधेरा है मतदाताओं को मतदान में परेशानी हो रही है। तत्काल संज्ञान ले, कार्यवाही कर, सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।

समाजवादी पार्टी ने इसके अलावा शामली जिले को लेकर भी एक ट्वीट किया है। जिसमें सपा ने कहा है कि शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347,348,349,350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है। तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।

Read also: ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ रहे अकेले ब्राह्मण मनमोहन झा बोले: समाजवादी पार्टी अब पूंजीवाद की गोद में बैठी

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने आगरा, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत भी ट्वीटर के माध्यम से चुनाव आयोग के संज्ञान में देकर जल्द मतदान शुरु कराने की गुहार लगाई है।

Exit mobile version