Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election 2022: कहीं ईवीएम में दब रहा एक ही बटन तो कहीं पर गलत नंबर का जल रहा बटन


UP Election 2022: कहीं ईवीएम में दब रहा एक ही बटन तो कहीं पर गलत नंबर का जल रहा बटन

लखनऊ। आज एक बार फिर से अव्यवस्थाओं के बीच छठें चरण का मतदान (6th phase polling) शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में अव्यवस्था इस कदर हावी है कि कहीं पर ईवीएम में एक ही बटन दब रहा है तो कहीं पर गलत नंबर का बटन की लाइट जल रही है। इसकी जानकारी होने पर सपा ने निर्वाचन आयोग को इसको संज्ञान लेने के लिए टिवीट किया है। बता दे कि आज प्रदेश में छठे चरण का मतदान हो रहा है। जिसमें 10 जिलों गोरखपुर,संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर,बलिया और अंबेडकरनगर की 57 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह मिले आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मतदान बस्ती में हुआ है। कुशीनगर में पूर्व विधायक और भाजपा नेता नारायण उर्फ भुलई भाई ने वोट डाला।

Read also: UP Election 2022 sixth phase: 3 मार्च को होगा छठें चरण का मतदान,10 जिलों की 57 सीटों पर योगी के पांच मत्री सहित 676 प्रत्याशी अजमा रहे किस्मत

सदर विधानसभा क्षेत्र के पडरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड में दिव्यांग राजन ने विकास के नाम पर अपना वोट डाला। कुशीनगर के जूनियर हाई स्कूल बालवाड़ी कसया की आदर्श मतदान केंद्र (Adarsh ​​Polling Station) पर अव्यवस्था का आलम ये था कि यहां पर दिव्यांग बुजुर्ग मतदाता को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आदर्श मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी। वहीं 95 वर्षीय बनारसी देवी ने परिजनों के साथ पैदल मतदान केंद्र तक जाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। महाराज गंज के धनेवा के बूथ नंबर 204 में केंद्रीय वित्ता राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया। छठें चरण के मतदान में अव्यवस्था को लेकर सपा ने ट्वीट कर निर्वाचन आयोग को शिकायत की है।

Exit mobile version