Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election 2022 Live Updates: योगी समेत कई मंत्रियों का दांव पर साख, अंतिम दो चरण होंगे बेहद अहम


UP Election 2022 Live Updates: योगी समेत कई मंत्रियों का दांव पर साख, अंतिम दो चरण होंगे बेहद अहम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं। छठवें चरण का मतदान तीन मार्च को होने वाला है। इस चरण में सबकी निगाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनके आधे दर्जन मंत्रियों पर होगी, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इनमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री श्रीराम चौहान व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद शामिल हैं।

Read also: बिहार विधानसभा में तारकिशोर दूसरी बार पेश करेंगे बजट, बजट आकार बढ़ने की उम्मीद

सिद्धार्थनगर की इटावा विधानसभा सीट (Etawah assembly seat) से प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को एक बार फिर भजपा ने मैदान में उतारा है तो वहीं, समाजवादी पार्टी से माता प्रसाद पांडे पूरी ताकत से मैदान में उतरे हैं। इस सीट पर कांटे की टक्कर होती हुई नजर आ रही है। वहीं, बांसी विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह मैदान में हैं, जिनका सामना सपा प्रत्याशी मोनू दुबे से है। वहीं, कांग्रेस ने किरण शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम पांडेय मैदान में जीत का दावा कर रहे हैं।

गोरखपुर है सबकी नजर

गोरखपुर सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर सपा ने उपेंद्र शुक्ल की पत्नी को मैदान के उतारा है तो वहीं, चन्द्र शेखर रावण भी यहीं से चुनावी मैदान में हैं और जीत का दावा कर रहे हैं। देवरिया जिले से पथरदेवा विधानसभा चुनाव में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनावी मैदान में हैं, जिनका समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के सीधा टक्कर नजर आ रहा है।

Read also: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीर गोवर्द्धन में संत रविदास को नमन किया

वहीं, बात करें देवरिया की रुद्रपुर विधानसभा सीट (Rudrapur assembly seat) की तो यहां भाजपा के जयप्रकाश निषाद के सामने सपा ने राम भुवाल निषाद को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने सूर्य तिवारी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर भी कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

Exit mobile version