दूसरे चरण में अपराधियों व करोड़पतियों की भरमार, भाजपा के पास सबसे ज्यादा पैसे वाले प्रत्याशी

विधानसभा चुनावदूसरे चरण में अपराधियों व करोड़पतियों की भरमार, भाजपा के पास सबसे...

Date:


दूसरे चरण में अपराधियों व करोड़पतियों की भरमार, भाजपा के पास सबसे ज्यादा पैसे वाले प्रत्याशी

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव – उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले 586 में से 584 प्रत्‍याशियों के शपथ पत्रों का विश्‍लेषण किया है, जो 55 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दो उम्मीदवारों के शपथ पत्र स्पष्ट ना होने के कारण उनका विश्‍लेषण नहीं किया जा सका।

दूसरे चरण के 584 में से 147 यानी 25 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गंभीर आपराधिक मामले 113 यानी 19 फीसदी के खिलाफ दर्ज हैं। इनमें से समाजवादी पार्टी के 52 में से 35, कांग्रेस के 54 में से 23, बसपा के 55 में से 20, बीजेपी के 53 में से 18, आरएलडी के तीन में से एक और आप पार्टी के 49 में से सात प्रत्‍याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, गंभीर आपराधिक मामले मामलों में सपा के 52 में से 25, कांग्रेस के 54 में से 16, बसपा के 55 में से 15, भाजपा के 53 में से 11, आरएलडी के तीन में से एक और आप के 49 में से छह उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : सपा ने आईजी लखनऊ को हटाने की मांग की

आजम खान पर सबसे ज्‍यादा केस दर्ज

आपको बता दें कि एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे चरण में आपराधिक मामलों में पहले स्थान पर रामपुर से सपा सांसद व प्रत्‍याशी आजम खान पर 87 मामले, दूसरे स्थान पर चमरौआ से सपा प्रत्‍याशी नासीर अहमद खान पर 30 मामले और तीसरे स्थान पर सपा के स्वार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्‍याशी मोहम्मद अब्दुल्लाह आज़म खान हैं। इसके अलावा महिलाओं पर अत्‍याचार से संबंधित मामलों में एक प्रत्‍याशी पर हत्या (आईपीसी-302) से संबंधित मामला दर्ज है, जबकि 18 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास (आईपीसी-307) से संबंधित मामले दर्ज हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 55 में से 29 यानी 53 फीसदी संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

कांग्रेस के रामपुर प्रत्‍याशी काजीम खान सबसे ज्‍यादा अमीर

इसके अलावा अगर हम करोड़पति उम्मीदवारों कि बात करें तो दूसरे चरण के 584 में से 260 यानी 45 फीसदी प्रत्‍याशी करोड़पति हैं। भाजपा के 53 में से 52 यानी 98, समाजवादी पार्टी के 52 में से 48, बसपा के 55 में से 46, आरएलडी के 3 में से 2, कांग्रेस के 54 में से 31 और आप के 49 में से 16 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनकी घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपए से ज्यादा है। बता दें कि सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों में से पहले स्थान में कांग्रेस के रामपुर से उम्मीदवार नवाब काजीम अली खान है, जिन्होंने अपनी संपत्ति 296 करोड़ बताई है। दूसरे स्थान पर बरेली कैंट से समाजवादी पार्टी की सुप्रिया एरन हैं, जिनकी संपत्ति 157 करोड़ है तो वहीं, तीसरे स्थान पर भाजपा के अमरोहा से देवेंद्र नागपाल हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति 140 करोड़ बताई है।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में रहने वाले मतदाताओं को मिलेगा 1 दिन का अवकाश

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म ने विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 193 यानी 33 फीसदी उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 305 यानी 52 फीसदी प्रत्‍याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। पांच उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा धारक घोषित की है तो वहीं, 67 उम्मीदवारों अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर और 12 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की है। दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता घोषित नहीं की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related