यूपी चुनावी दंगल 2022: एआईएमआईएम अध्यक्ष औवेसी की गाडी पर फायरिंग,दो गोली लगी

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: एआईएमआईएम अध्यक्ष औवेसी की गाडी पर फायरिंग,दो गोली...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: एआईएमआईएम अध्यक्ष औवेसी की गाडी पर फायरिंग,दो गोली लगी

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी के काफिले में शामिल गाडी आज मेरठ से दिल्ली लौटते समय फायरिंग की सूचना है। बताया जाता है कि इस दौरान दो गोली उनकी कार में लगी हैं। जिस समय फायरिंग हुई उस दौरान वे मेरठ में चुनावी जनसंपर्क कर वापस दिल्ली लौट रहे थे। उनके काफिले पर छिजारसी टोल के पास फायरिंग की सूचना है।

मेरठ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – पहले चरण का चुनावी जनसंपर्क अभियान पूरे जोरों पर हैं। आज मेरठ में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष औवेसी मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किठौर में एक चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वे दिल्ली लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब उनका काफिला पिलखुवा के छिजारसी टोल के पास पहुंचा तो वहां पर कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। फायरिंग होते देख और गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर—उधर जान बचाकर भागने लगे। कुछ दूरी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। सूत्रों के अनुसार इस दौरान फायरिंग करने वाले युवक कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि फायरिंग के दौरान दो गोलियां औवेसी की कार पर भी लगी हैं। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और औवेसी की कार के साथ चल रहे समर्थकों ने बताया कि करीब चार राउंड फायरिंग की गई है। जिसमें दो गोली औवेसी की कार में लगी है।

यूपी चुनावी दंगल 2022: एआईएमआईएम अध्यक्ष औवेसी की गाडी पर फायरिंग,दो गोली लगी
यूपी चुनावी दंगल 2022: एआईएमआईएम अध्यक्ष औवेसी की गाडी पर फायरिंग,दो गोली लगी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...