मीरजापुर । जिले में अपना दल एस की सांसद अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने सेंट मेरी स्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान किया । उन्होंने कहा कि जिले की पांचों सीट भाजपा गठबन्धन जीतने जा रही हैं। पिछले पांच वर्षों में विकास की दृष्टि से देखे तो बाण सागर, जल जीवन, मेडिकल कॉलेज आदि विकास की श्रृंखला को देखते हुए भाजपा गठबन्धन की जीत सुनिश्चित हैं ।
Read also: पिछली बार बदलाव के लिए जनता ने दिया बहुमत, इस बार सुशासन के लिए देगी: अनुप्रिया पटेल

