Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election 2022 : वोटिंग के बाद और सपा को सताने लगी मतगणना की चिंता , चुनाव आयोग को पारदर्शी मतगणना कराने के लिए दिया ज्ञापन


UP Election 2022 : वोटिंग के बाद और सपा को सताने लगी मतगणना की चिंता , चुनाव आयोग को पारदर्शी मतगणना कराने के लिए दिया  ज्ञापन

लखनऊ। वोटिंग के बाद अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को मतगणना में बेईमानी या निष्पक्ष न होने की चिंता सताने लगी है। समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसके पीछे की दलील है कि बीजेपी के कई प्रत्याशी सार्वजनिक मंचों पर यह कह रहे हैं कि भले ही विपक्ष कौन से ज्यादा वोट मिल जाए लेकिन विजय सर्टिफिकेट उनको ही मिलेगा। ऐसे में पार्टी ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग की है। बिहार चुनाव में मतगणना के दौरान भी महागठबंधन ने ऐसे ही एनडीए पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर मिलीभगत करने का आरोप लगाया था।

Read also: समाजवादी पार्टी के प्रचारक हैं आजमगढ़ के आतंकवादी के अब्बाजान – मुख्यमंत्री

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ऊंचाहार से बीजेपी प्रत्याशी अमरपाल महोदय सार्वजनिक मंचो पर बयान दे रहे हैं कि उनसे अधिक वोट भले ही किसी प्रत्याशी को मिल जाए लेकिन जीत का प्रमाण पत्र उन्हें ही मिलेगा। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है ऐसे में यह चिंताजनक और गंभीर मामला है। इस ऑडियो के आधार पर सपा निष्पक्ष मतगणना संपन्न होने पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। वही ऊंचाहार से सपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे का कहना है कि विधानसभा में मतगणना निष्पक्ष कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। यहां तक कि मतगणना हाल में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी जाए।

Exit mobile version