Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Education: शिक्षा स्तर सुधारने के लिये शिक्षा विभाग का नया प्रयास, इन विषयों की चलेंगी अनिवार्य कक्षाएँ

उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के बाद से शिक्षा स्तर काफी नीचे गया है, जिसे अब सुधारने के लिये विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बता दें कि शिक्षा विभाग के नये आदेश के मुताबिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गाँधी बालिका स्कूलों में हिंदी व गणित की एक घंटे की कक्षाएँ जरूर चलेंगी, जिन्हें अब अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके साथ ही इन स्कूलों के बच्चों को गृह कार्य (होम वर्क) देने के साथ ही अभ्यास कार्य भी दिया जायेगा, जिससे बच्चों को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं कोविड संक्रमण के बाद से इन स्कूलों की पढ़ाई बुरी तरह चौपट हुई थी, साथ ही किसी तरह इनमें पढ़ाई का ढाँचा बना हुआ था। वहीं इस आदेश के बाबत प्रदेश के सभी BSA व डायट प्राचार्यो को विशेष प्रयास करने के लिये दिशा-निर्देश शासन ने भेजें हैं।

इसके साथ ही इस आदेश में कहा गया है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सराहा जाये, साथ ही स्कूलों में पुस्तकालयों का निर्माण किया जाये, जिससे शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार हो। इसके साथ ही शिक्षक लिये दिशा पोर्टल, व्हाट्सऐप ग्रुप आदि के माध्यम से छात्रों को पढ़ाये, इसके साथ ही BSA को लगातार निरीक्षण करने के आदेश दिये गये हैं।

Exit mobile version